अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
08-Oct-2024 08:08 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना से जुड़ी एक अहम खबर निकल कर सामने आई है। अब पटना एयरपोर्ट के आसपास स्थित मांस-मछली की दुकानों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। इसको लेकर पिछले कई बार से दुकानदार को निर्देश दिए गए हैं। लेकिन, इस निर्देश के बाद भी दुकानदारों पर कोई ख़ास असर नहीं देखने को मिला। उसके बाद अब एक्शन लेने का निर्णय लिया गया है।
दरअसल, प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरवड़े ने नगर निगम के अधिकारियों से कहा है कि बार-बार निर्देश के बावजूद पटना एयरपोर्ट के आसपास से मांस-मछली की दुकानें क्यों नहीं हटाई जा रही। ऐसी दुकानों के कारण एयरपोर्ट के आसपास पक्षियों का जमावड़ा हो रहा है। इससे एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था में चूक हो सकती है, इसीलिए निगम अभियान चलाकर ऐसी दुकानों को तत्काल हटाएं।
आयुक्त ने कहा कि जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सर्वोतम नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता तथा उच्चतम सुरक्षात्मक मानकों का अनुपालन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पर्यावरण समिति से जुड़े जितने भी विभाग हैं उनके अधिकारियों को समन्वय बनाकर सुरक्षा मानक के अनुसार काम करना चाहिए।
इधर आयुक्त ने दानापुर, फुलवारीशरीफ और नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि एयरपोर्ट के आसपास मांस-मछली की दुकानों के लिए को नोटिस जारी कर उन्हें निर्धारित समय के तहत हटाएं। आयुक्त ने नगर कार्यपालक पदाधिकारियों को नियमित तौर पर नोटिस चिपकाने तथा वाल पेंटिंग कराने को कहा है। आयुक्त ने कहा कि मांस-मछली की दुकानों के कारण पक्षियों का आकर्षण का केंद्र यह इलाका बना हुआ है। यदि यहां से हटा दिया जाए तो यह समस्या समाप्त हो जाएगी।