ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव

AIMIM चीफ की गाड़ी पर फायरिंग, बिहार में ओवैसी के विधायक ने कहा.. ये लोकतंत्र की हत्या है

AIMIM चीफ की गाड़ी पर फायरिंग, बिहार में ओवैसी के विधायक ने कहा.. ये लोकतंत्र की हत्या है

04-Feb-2022 01:31 PM

By Tahsin Ali

PATNA : उत्तर प्रदेश में हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर गोलीबारी मामले में पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह पुर्णिया के अमौर से विधायक अख्तरुल ईमान ने वीडियो जारी करते हुए हमले को लोकतंत्र की हत्या बताया है. साथ ही अख्तरुल ईमान ने ये भी अपील की है कि जिस भी जगह चुनाव हो वहां पूरी तरह राष्ट्रपति शासन लगे या फिर चुनाव आयोग अपने अंतर्गत सारी ज़िम्मेदारियों को ले.


अख्तरुल ईमान ने कहा कि इस घटना से यूपी में लॉ एंड आर्डर को अच्छे से समझा जा सकता है. विधायक ने मांग की है कि किसी भी राजनीतिक दल के आला अधिकारी या फिर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री सरीखे उच्च पद पर आसीन शख्सियत को इस प्रोटोकॉल से दूर रखे. भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ये सरकार अकलियतों को दबाने की कोशिश कर रही है. 


बता दें कि एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर गुरुवार को दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के छिजारसी टोल प्लाजा पर दो शख्स ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना के सामने आने के बाद पुलिसकर्मी फौरन सक्रिय हो गए थे. खुद ओवैसी ने इस घटना के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी. 


उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी पर तीन-चारों लोगों ने गोलियां चलाई. हालांकि, सभी लोग सुरक्षित हैं और काफिला वहां से निकला गया. इधर, फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी सचिन और शुभम को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है. एआईएमआईएम चीफ ने बताया कि उनके साथ ये सब कुछ एक साजिश के साथ किया गया है. इस साथ ही, उन्होंने इस मामले की स्वतंत्र जांच के लिए चुनाव आयोग से मांग की.