ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / Agnipath हंगामे में कोचिंग संस्थानों की भूमिका, आधा दर्जन पर केस, 190 लोगों...

Agnipath हंगामे में कोचिंग संस्थानों की भूमिका, आधा दर्जन पर केस, 190 लोगों की गिरफ्तारी

20-Jun-2022 08:05 AM

PATNA : अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में जो हिंसक प्रदर्शन हुआ उसके बाद प्रशासन यह मानकर चल रहा था कि कहीं न कहीं प्रदर्शनकारी और उपद्रवी छात्रों के पीछे कोचिंग संस्थानों की भूमिका हो सकती है। इसके पहले रेलवे एनटीपीसी एग्जाम के दौरान भी कोचिंग संस्थानों की भूमिका की जांच की गई थी। अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन में रविवार तक पटना जिले में कुल 11 प्राथमिकी और कुल 190 लोगों की गिरफ्तारी हुई। इसमें दानापुर अनुमंडल में 3 प्राथमिकी और 69 गिरफ्तारी, पालीगंज अनमंडल में 2 प्राथमिकी और 41 गिरफ्तारी, मसौढ़ी अनुमंडल में 3 प्राथमिकी और 75 गिरफ्तारी, पटना सदर अनुमंडल में 2 प्राथमिकी और 5 गिरफ्तारी के साथ–साथ पटना सिटी अनुमंडल में एक प्राथमिकी शामिल है। 


कानून व्यवस्था की समस्या पैदा करने के आरोप में कुल 6 कोचिंग संस्थानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें मसौढ़ी में चार कोचिंग, मनेर में एक कोचिंग और दानापुर में में एक कोचिंग शामिल है। जिन कोचिंग संस्थानों पर केस दर्ज किया गया है उनमें यथार्थ कोचिंग इंस्टीट्यूट, मसौढ़ी डीडीएस कोचिंग इंस्टीट्यूट, मसौढ़ी आरक्षण कोचिंग इंस्टीट्यूट, मसौढ़ी आसरा कोचिंग इंस्टीट्यूट, मसौढ़ी टार्गेट कोचिंग, मनेर, निरंजन कोचिंग, दानापुर शामिल हैं। 


उधर रविवार को डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने पटना जंक्शन का निरीक्षण किया और मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर के साथ बैठक कर रेलगाड़ियों के परिचालन को जल्द सामान्य करने पर चर्चा की। डीएम ने कहा कि विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासन द्वारा लगातार सतर्कता एवं चौकसी बरती जा रही है। भारत बंद को लेकर भी दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं।