Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
05-Feb-2022 04:32 PM
PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और विधायक तेजप्रताप यादव को अब तक आपने कई रूपों में देखा होगा. कभी वह कृष्ण तो कभी भोले भंडारी बन जाते हैं. कभी वह राज मिस्त्री बनकर घर बनाने लगते हैं. लेकिन अब तेजप्रताप को आप नए अवतार में देखेंगे. तेजप्रताप अगरबत्ती का बिजनेस तो पहले से हो कर रहे हैं. लेकिन अब वह चावल भी बेचेंगे.
तेज प्रताप यादव ने पिता लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी के नाम पर बनाई गई कंपनी एल आर राइस एंड मल्टीग्रेंस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से बसंत पंचमी के मौके पर उत्पाद को बाजार में उतारने का फैसला किया है. पहले केवल पूरे बिहार में चावल का व्यापार किया जाना है. तेज प्रताप यादव इस कंपनी के प्रबंध निदेशक भी हैं.
तेजप्रताप यादव ने कहा कि हम लोग यदुवंशी हैं, शुरू से बिजनेस में रहे हैं. हम नौजवानों को रोजगार देने का काम कर रहे हैं. 19 लाख देने का वादा किया था मोदी सरकार ने. कोई भी नौजवान आये तो अपने फैक्ट्री में रोजगार देंगे. तेजप्रताप ने स्लोगन दिया है कि अपना उगाइये अपना खाइए. सरकार किसानों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है. हम लोग किसानों से खरीदेंगे, जिससे किसानों को फायदा होगा.
पगले अगरबत्ती का शुरुआत किये, कोरोना में सब परेशान थे तो हम लोग लालू रसोई शुरू किये. किसान को फायदा पहुचने के लिए ये काम शुरू किये, अपना उगाइये, अपना खाइए, आटा चावल, मैदा सत्तू से शुरुआत कर रहे हैं. आज बसंत पंचमी पर हम चावल से शरुआत कर रहे हैं. सरकार किसानों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है. हम लोग हमेशा किसानों को साथ लेकर चलते हैं.
राजद विधायक तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि किसानों की आय बढ़ाने और रोजगार सृजन के मकसद से ही एलआर राइस एंड मल्टीग्रेस की शुरुआत की गई है. तेज प्रताप ने योजना बनाई है कि चावल की खरीद सीधे किसानों से की जाएष कंपनी का स्लोगन भी है कि अपना उपजाओ अपना कमाओ और अपना खाओ. बिहार में जिला और ब्लॉक स्तर पर वितरक बहाल करने की भी योजना है.