Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में
31-Jan-2020 07:36 PM
PATNA : पटना जू में बर्ड फ्लू को लेकर किसी तरह कोई डर नहीं हैं। केवल अफवाह है, जो पटना में कुछ कौओं के अचानक मरने के बाद फैलायी जा रही है। पटनावासी बिंदास होकर जू में घूम सकते हैं। इसका नजारा भी दिखा जब लोग बच्चों के साथ जू पहुंच रहे हैं। आइए फर्स्ट बिहार संवाददाता आयुषी की नजर से दिखाते है पटना जू के अंदर का नजारा।
संवाददाता आयुषी जब बर्ड फ्लू के फैले अफवाह की खबर पर पटना जू पहुंची तो वहां लोग बिंदास घूमते दिखे। लोगों के मन में बर्ड फ्लू को लेकर कोई डर नहीं दिखा। लोग अपने बच्चों के साथ खूब मौज-मस्ती करते दिख रहे थे। कई लोगों को तो पटना में बर्ड फ्लू की अफवाह की जानकारी तक भी नहीं थी। लोगों ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। डर-भय वाली कोई बात नहीं है। पटना के आसपास से इलाकों को अच्छी-खासी संख्या में लोग जू घूमने पहुंचे थे।
वहीं आयुषी ने इस सिलसिले में जब पटना जू के डायरेक्टर अमित कुमार से बात की तो उन्होनें साफ तौर पर कहा कि पटना जू में किसी भी तरह बर्ड फ्लू की कोई आशंका नहीं है। जहां तक कुछ पक्षियों के सैंपल भेजे जाने की बात है तो उन्होनें कहा कि ये जू की एक नियमित प्रक्रिया है जिसके तहत कुछ पक्षियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही जू के अंदर पक्षियों और जानवरों के लिए हेल्थ एडवायजरी जारी किए जाते हैं। दरअसल सैंपल भेजे जाने की खबरों के बीच ही बर्ड फ्लू की अफवाह फैली थी।
दरअसल पिछले दिनों पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति से सटे पंचवटी नगर कॉलोनी में चंद घंटे में आधा दर्जन से अधिक कौए मर गए। बाजार समिति के पास पीपल की पेड़ पर बैठे कौए जमीन पर गिरकर एकाएक मरने लगे थे। जिसके बाद पटनावासियों को एक बार फिर बर्ड फ्लू की आशंका सताने लगी थी। बाद में इंस्टीट्यूट ऑफ एनीमल हेल्थ एंड प्रोडक्शन की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की थी और मरे हुए कौवों के सैंपल जांच को भेजे गए थे।गौरतलब है कि पटना जू में 2018 में बर्ड फ्लू फैला था, जिसमें छह मोरों की मौत हो गयी थी। जू को संक्रमण मुक्त करने में एक महीने का वक्त लग गया था। इस बीच जू दर्शकों के लिए बंद रहा था।