ब्रेकिंग न्यूज़

IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या

Home / news / एक्ट्रेस पूनम पांडे को पति ने पीटा, पुलिस ने किया अरेस्ट

एक्ट्रेस पूनम पांडे को पति ने पीटा, पुलिस ने किया अरेस्ट

09-Nov-2021 09:27 AM

DESK : अपने बोल्ड एटीट्यूड के चलते हमेशा सुर्खियों में बनी रहने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे के पति को अरेस्ट कर लिया गया है। एक्ट्रेस पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे पर आरोप है कि उन्होंने पूनम के साथ मारपीट की। पूनम ने खुद इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पूनम की शिकायत के बाद पुलिस ने थाने में सैम के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। 


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक एक्ट्रेस पूनम पांडे के साथ उनके पति सैम बॉम्बे ने मारपीट की थी। इस मारपीट के बाद पूनम को अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था। पूनम के सिर, आंखों और चेहरे पर गंभीर चोट बताई जा रही है। मारपीट की इस घटना के बाद पूनम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए सैम को अरेस्ट कर लिया है। 


पूनम पांडे और सैम बॉम्बे ने बीते साल शादी की थी। शादी के चंद महीने बाद ही बीते साल सितंबर में पूनम ने सैम पर शोषण करने और धमकी देने का आरोप लगाया था। उस वक्त पूनम और सैम गोवा में थे। गोवा कोर्ट ने सैम को इस मामले में सशर्त जमानत दी थी। पूनम की तरफ से शादी तोड़ने की भी बात कही गई थी हालांकि बाद में पूनम और सैम के बीच सुलह हो गई थी। अब एक बार फिर सैम ने पूनम की पिटाई कर डाली है। सैम बॉम्बे एक प्रोड्यूसर है। उन्होंने कई पॉपुलर म्यूजिक वीडियो का डायरेक्शन भी किया हुआ है।