ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने CM नीतीश से की मुलाकात, हॉलीवुड में बेहतर अभिनय...

एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने CM नीतीश से की मुलाकात, हॉलीवुड में बेहतर अभिनय करने के लिए मुख्यमंत्री ने दी बधाई

21-Apr-2022 08:39 PM

PATNA: बिहार की बिटिया नीतू चंद्रा ने अब हॉलीवुड में भी कदम रखा है। हॉलीवुड फिल्म ‘NEVER BACK DOWN:REVOLT’ में एक्शन अवतार में वो नजर आएंगी। इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले नीतू पटना आईं हुई है। बता दें कि हॉलीवुड की फिल्मों में काम करने वाली नीतू चंद्रा पहली बिहारी अभिनेत्री बन गयी हैं। नीतू चंद्रा आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंची। वही सीएम नीतीश ने उनकी हॉलीवुड फिल्म को लेकर बधाई और शुभकामनाएं दी। 


एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने आज एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुलाकात के क्रम में मुख्यमंत्री ने सुश्री नीतू चन्द्रा को हॉलीवुड की फिल्म में बेहतर अभिनय करने के लिये बधाई एवं शुभकामनायें दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नीतू चन्द्रा को बुके, प्रतीक चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। नीतू चन्द्रा ने मुख्यमंत्री द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर बिहार में किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुये कहा कि बिहार की लड़कियों आज हर क्षेत्र में अपना नाम काम रहीं हैं। 


इस अवसर पर जल संसाधन सह सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह एवं नीतू चन्द्रा की माँ तथा उनके भाई भी मौजूद थे।


news image

news image

news imagenews imagenews image