बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, नवदंपति को दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति
25-Aug-2024 06:39 PM
By First Bihar
DESK: प्रभास की फिल्म आदिपुरुष में शबरी का रोल करने वाली एक्ट्रेस आशा शर्मा का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। मौत की असल वजह सामने नहीं आई है। इस बात की जानकारी सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) ने रविवार की दोपहरण 3 बजे अपने एक्स हैंडल पर दी है। इस घटना से कलाकारों के बीच शोक की लहर दौड़ गयी। सोशल मीडिया पर लोग दुख व्यक्त करने लगे हैं।
बता दें कि कई टीवी सिरियल और फिल्मों में आशा शर्मा काम कर चुकी हैं। बताया जाता है कि आशा शर्मा गिरी थी जिसके बाद से वो बेड पर थी। आज उन्होंने अंतिम सांस ली। एक्ट्रेस आशा शर्मा 13 साल की उम्र से ही एक्टिंग में अपने करियर की शुरुआत की और कई टीवी सिरियल और फिल्मों में काम किया। प्रभास की फिल्म आदिपुरुष में शबरी का बेहतरीन रोल किया था।
वही धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की फिल्म दो दिशाएं में भी बेहतर काम किया। प्यार तो होना ही था, हम तुम्हारे हैं सनम, मुझे कुछ कहना है जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में वो नजर आईं थी। हालांकि ज्यादा टीवी सिरियल में वो नजर आती थी। कुमकुम भाग्य, मन की आवाज़ प्रतिज्ञा और एक और महाभारत जैसे टीवी शो में वो नजर आईं। जिनके अभिनय को लोगों ने भी खूब पसंद किया। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद दर्शकों में भी मायूसी छा गयी। सोशल मीडिया पर लोग दुख व्यक्त कर रहे हैं और इसे अपूर्णीय क्षति बता रहे हैं।