PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार
01-Oct-2024 07:25 AM
By First Bihar
DESK: तमिल और हिन्दी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की तबीयत बिगड़ गई है। सोमवार की देर रात चेन्नई के एक निजी अस्पताल में एक्टर को भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि 73 वर्षीय रजनीकांत को इलेक्टिव प्रोसिजर से गुजरना पड़ सकता है हालाकि एक्टर के परिवार या अस्पताल की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। देर रात पेट दर्द की शिकायत होने के बाद रजनीकांत को चेन्नई के अपोलो ग्रीम्स रोड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
बता दें कि रजनीकांत भारतीय फिल्मों के एक सीनियर एक्टर हैं। तमिल और हिन्दी भाषा में उनकी अनेकों फिल्में सिनेमा में धूम मचा चुकी हैं। भारत सरकार की तरफ से साल 2000 में उन्हें पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानिक किया जा चुका है। उन्हें शेवेलियर शिवाजी गणेशन पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।
2014 में रजनीकांत को शताब्दी पुरस्कार जबकि भारत के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2019 में 50वें संस्करण में आइकन ऑफ ग्लोबल जुबली पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। इसके साथ सी 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में उन्हें सिनेमा के क्षेत्र में भारत के सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया था।