Bihar Vidhan Sabha : “अपराध पर नहीं, जाति पर कार्रवाई!” भाई वीरेंद्र का आरोप – यादवों को बनाया जा रहा निशाना, CM नीतीश को लेकर भी कही यह बातें Bihar Expressway Project : बिहार में 5 एक्सप्रेसवे, 12 पुल और 1300 पदों पर नौकरी का ऐलान, पटना पहुंचने का समय होगा 4 घंटे Ram Rajya : अयोध्या पहुंचे स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का बड़ा बयान, बोले- 550 साल के संघर्ष के बाद बना राम मंदिर, देश में हो रही रामराज्य की स्थापना Bihar road accident news : बारात में जा रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, तीन की मौत; मातम में बदला ख़ुशी का माहौल Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र: सातवें दिन भी हंगामे के आसार, कई विभागों पर होगी चर्चा Hajipur Sadar Hospital : हाजीपुर सदर अस्पताल में DM की रेड, दो दलाल गिरफ्तार; सात एम्बुलेंस जब्त Bihar Special Bus : होली-ईद पर प्रवासी बिहारियों के लिए खुशखबरी, मात्र इतने रुपए में बुक करवा सकेंगे टिकट; जानिए सरकार का प्लान Bihar teachers duty : शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ इन्हीं कामों में ही लगाई जाएगी जिम्मेदारी Bihar Police : बिहार पुलिस SI भर्ती में इंटरव्यू का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका Patna encounter : पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, अपराधी घायल; इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती
08-Aug-2023 06:19 PM
By First Bihar
बिहार में जबसे शिक्षा विभाग का कमान के के पाठक ने संभाला है तब से वो लगातार एक्शन में नजर आ रहे हैं। पाठक आए दिन कोई न कोई ऐसा फरमान जारी कर रहे हैं जिससे टीचर टेंशन में नजर आ रहे हैं। इस बीच के के पाठक ने एक बार फिर से नया आदेश जारी किया है। इस नए आदेश में कहा है कि - बिहार के किसी भी स्कूल में 16 अगस्त से बच्चों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम रही तो संबंधित बीईओ पर एक्शन लिया जाएगा।
दरअसल, राज्य में के के पाठक के औचक निरीक्षण कार्यक्रम के बाद भी आठ से दस प्रतिशत ऐसे स्कूल हैं, जहां बच्चों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम है। ऐसे में अब इन स्कूलों को शिक्षा विभाग ने बच्चों की उपस्थिति सुधारने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने इसको लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, केके पाठक के निर्देश पर सभी जिलों के डीईओ को शिक्षा विभाग की ओर से पत्र भेजा गया है और कहा गया है कि निरीक्षण के क्रम में यह बात सामने आई है कि बड़ी संख्या में ऐसे स्कूल हैं, जहां पर नामांकित बच्चों में से 50 प्रतिशत से भी कम स्कूल आते हैं। विभाग का साफ कहना है कि 50 प्रतिशत से भी कम उपस्थिति किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। इसलिए आप सभी लोगों को यह निर्देशित किया जाता है कि 1 6 अगस्त से बच्चों की उपस्थिति 50 प्रतिशत तक हो।
आपको बताते चलें कि,राज्य में एक जुलाई से हर दिन स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण में जाने वाले पदाधिकारी स्कूलों में शिक्षकों के साथ ही बच्चों की उपस्थिति की जानकारी ले रहे हैं और इसकी रिपोर्ट अगले दिन विभाग को भेजी जा रही है। ऐसे में अब जिलों को निर्देश दिया गया कि निरीक्षण को प्रभावी बनाते हुए सुनिश्चित किया जाये कि 15 अगस्त के बाद से किसी भी स्कूल में यह नौबत नहीं रहे कि आधे से भी कम बच्चे उपस्थित रहे।