Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
27-Dec-2023 03:12 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार की सबसे बड़ी पार्टी राजद के सबसे उम्रदराज नेता और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी अचानक से बीमार हो गए हैं। जिसके बाद उन्हें आनन -फानन में इन्हें राजधानी के एक अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। शिवानंद तिवारी के अंदर सबसे अधिक आयु के नेता हैं और इनका पार्टी के सुप्रीमों लालू यादव से काफी गहरा रिश्ता है। ऐसे में अब इनके बीमार होने की खबर निकल कर सामने आ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, शिवानंद तिवारी को सांस लेने में परेशानी के बाद राजधानी पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवानंद तिवारी के फेफड़ों में इंफेक्शन की शिकायत हुई है। फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है और इलाज चल रहा है। उनके बेटे व आरजेडी विधायक राहुल तिवारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उनके पिता (शिवानंद तिवारी) को फेफड़े में इंफेक्शन की शिकायत है, जिसके बाद उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मालूम हो कि, पूर्व राज्यसभा सांसद शिवानंद तिवारी आरजेडी के बड़े नेताओं में से एक हैं। आरजेडी सरकार में शिवानंद तिवारी मंत्री भी रह चुकेहैं। साल 1996 में वे सबसे पहले जनता दल से शाहपुर विधानसभा के विधायक चुने गए लेकिन साल 2000 तक आरजेडी में आ गए। उसके बाद 2000 का विधानसभा चुनाव उन्होंने राजद से लड़ा और शाहपुर सीट पर दूसरी बार जीत दर्ज की। इसी कार्यकाल में उन्हें बिहार सरकार में आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग का मंत्री बनाया गया।
इसके बाद अक्टूबर 2005 के विधानसभा मध्यावधि चुनाव में हार के बाद में फिर जेडीयू में शामिल हो गए। जदयू ने 2008 में उन्हें राज्यसभा भेजा। अप्रैल 2014 तक शिवानंद तिवारी राज्यसभा के सदस्य रहे। लेकिन, 2014 के राज्यसभा चुनाव में उन्हें जदयू ने मौका नहीं दिया। कुछ दिनों बाद फिर से आरजेडी में शामिल हो गए। शिवानंद तिवारी को आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का करीबी बताया जाता है।