ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / कल जिसका किया था शिलान्यास, आज अचानक वहीं पहुँच गए सीएम नीतीश, निरीक्षण...

कल जिसका किया था शिलान्यास, आज अचानक वहीं पहुँच गए सीएम नीतीश, निरीक्षण के बाद कह दी बड़ी बात

05-Dec-2021 04:05 PM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अचानक पटना की सड़कों पर निकल गए. उन्होंने अदालतगंज तालाब के निरीक्षण से पहले वीरचंद पटेल पथ का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री के स्थल निरीक्षण की सूचना के बाद सभी अधिकारी वीरचंद पटेल पथ पहुंचे. वहीं प्रशासनिक महकमे में उनके आने के बाद हड़कंप मच गया. सीएम ने मंदिरी नाले के ऊपर जो सड़क का निर्माण कराया जाएगा, उसका भी निरीक्षण किया. आपको बता दें किइस सड़क के बन जाने से बुद्धमार्ग से जेपी सेतु जाना आसान हो जायेगा और पटना को एक वैकल्पिक मार्ग मिलेगा.


मुख्यमंत्री के निरीक्षण करने की सूचना मिलते ही आनन-फानन में प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई थी. मंदिरी नाले पर सड़क निर्माण करायी जा रही है. उसका जो नक्शा है, वह भी वहां पर रखा गया था. निरीक्षण करने के बाद सीएम नीतीश ने अधिकारियों को निर्देश भी दिया. बता दें मंदिरी नाले पर डबल लेन सड़क निर्माण आईटी गोलंबर से काली मंदिर तक निर्माण होना है.