बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, नवदंपति को दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति
24-Aug-2024 03:11 PM
By First Bihar
DESK: तेलगू फिल्मों के स्टार अभिनेता नागार्जुन के खिलाफ बुलडोजर एक्शन हुआ है। नागार्जुन के खिलाफ हैदराबाद आपदा प्रबंधन एवं संपत्ति संरक्षण एजेंसी यानी हाइड्रा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके कन्वेंशन हॉल को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है। रंगारेड्डी जिले के शिल्परामम के पास यह एक्शन हुआ है।
दरअसल, जिस भूमि पर कन्वेंशन हॉल बनाया गया था वह एलटीएफ जोन के अंतर्गत आती है। हैदराबाद में इन दिनों जल निकायों और सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन हो रहा है। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है। 10 एकड़ में फैले कन्वेंशन सेंटर ने तम्मिडीकुंटा झील पर अतिक्रमण कर रखा था। जांच में 1.12 एकड़ भूमि एफटीएल में पाया गया जबकि दो एकड़ से अधिक क्षेत्र झील के बफर जोन में था।
भूमि उपयोग और पर्यावरण के नियमों का उल्लंघन कर कंवेन्शन सेंटर का निर्माण कराया गया था, जहां बड़ी-बड़ी शादियां और बड़े कारपोरेट समारोह आयोजित किए जाते थे। हाइड्रा के इस एक्शन पर एक्टर नागार्जुन का कोई रिएक्शन नहीं आया है लेकिन इस एक्शन से हड़कंप जरूर मच गया है।