ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

अब सप्ताह में 6 दिन चलेगी राजेंद्र नगर बांका एक्सप्रेस, कल से होगा संचालन

अब सप्ताह में 6 दिन चलेगी राजेंद्र नगर बांका एक्सप्रेस, कल से होगा संचालन

09-Apr-2022 10:41 AM

HAJIPUR : राजेन्द्रनगर एवं बांका के बीच चलायी जा रही गाड़ी संख्या 13242/13241 राजेन्द्रनगर-बांका-राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस की बारंबारता में वृद्धि की जा रही है। कोरोना काल के बाद सप्ताह में 3 दिन चलने वाली राजेंद्र नगर बांका एक्सप्रेस अब 6 दिन चलाई जाएगी। यात्रियों की समस्या को देखते हुए रेलवे ने यह बदलाव किया।


दिनांक 10.04.2022 से गाड़ी संख्या 13242 राजेन्द्रनगर-बांका एक्सप्रेस राजेन्द्रनगर से शनिवार को छोड़कर सप्ताह के शेष छः दिन परिचालित की जायेगी जबकि  दिनांक 11.04.2022 से गाड़ी संख्या 13241 बांका-राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस बांका से रविवार को छोड़कर सप्ताह के शेष छः दिन परिचालित की जायेगी। 


कोरोना काल में रेल पर बड़ा असर पड़ा था। पहली और दूसरी लहर में बिगड़ा अधिकतर ट्रेनों का शेड्यूल आज तक सही नहीं हो पाया है। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। इसमें सुधार को लेकर अब रेल प्रशासन तैयारी कर रहा है। इसी क्रम में राजेंद्र नगर बांका एक्सप्रेस को भी सप्ताह में 6 दिनों तक चलाया जाएगा। रविवार को छोड़ यह ट्रेन सभी दिन चलेगी।