Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका
05-Jun-2024 10:59 AM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद I.N.D.I. गठबंधन आगे की रणनीति तय करने के लिए आज शाम मीटिंग करने वाला है। मीटिंग में तय किया जाएगा कि गठबंधन विपक्ष में बैठेगा या सरकार बनाने की कवायद करेगा। यह मीटिंग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर होगी। ऐसे में इस मीटिंग में शामिल होने के लिए बिहार से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना हो गए हैं। लेकिन, इससे पहले उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि राम का आशीर्वाद हमलोगों को मिला है, भाजपा को नहीं।
दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन की बैठक में भाग लेने दिल्ली रवाना हो गए हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि हमें एक करोड़ से ज्यादा वोट मिले हैं और हम लोगों की सीट में बढ़ोतरी हुई है और पहले विपक्ष तीन या चार लाख वोट से हारता था। लेकिन देख लीजिए अभी क्या हाल है?
इसके अलावा जब उनसे यह सवाल किया गया कि क्या देश में इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगी तो जवाब में उन्होंने कहा कि प्रयास तो सभी लोग करते हैं। इसमें पूछने वाली क्या बात है। वह भी कोशिश कर रहे हैं और हम भी कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार जिसकी भी बनें, हमको बस यही कहना है कि बिहार को तत्काल विशेष राज का दर्जा मिले।
इसके साथ ही हमने जो आरक्षण का दायरा बढ़ाने और इसे नौवीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर जो मांग रखी है, उसे तत्काल पूरा किया जाए। अगर हमें मौका मिलता है तो हम तत्काल इसे पूरा करेंगे। इसके आगे उन्होंने कहा कि अब देश से नरेंद्र मोदी का दौर ख़त्म हो गया है। हालत क्या है, वह देख लीजिए। आज भाजपा मेजोरिटी से काफी दूर चली गई है। अब सहयोगी के साथ उनको हर हाल में रहना पड़ेगा।
उधर, तेजस्वी से जब पूछा गया कि आप और नीतीश कुमार दोनों एक ही फ्लाइट में साथ जा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी हमें नहीं है। हम अपनी जानकारी रखते हैं। देश की जनता ने लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए वोट किया है। इसलिए भाजपा के पास खुद का अब बहुमत भी नहीं है। बिहार तो अब किंग मेकर बनकर उभर रहा है। जो भी किंगमेकर हो, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाए। 75 प्रतिशत आरक्षण पर काम हो और देशभर में जाति जनगणना कराया जाए।