ब्रेकिंग न्यूज़

अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Home / news / BIHAR NEWS : अब घर बैठें पाएं NCERT की किताबें, इस प्लेटफार्म से...

BIHAR NEWS : अब घर बैठें पाएं NCERT की किताबें, इस प्लेटफार्म से करें खरीददारी; नहीं देनें होंगे अधिक पैसे

07-Oct-2024 07:02 AM

By First Bihar

PATNA : अब एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को अधिक कठनाई नहीं उठानी पड़ेगी और न ही उन्हें बुक खरीदने के लिए दूकान के फेरे लगाने होंगे। इसकी वजह यह है कि अब राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबें अब देश के किसी भी कोने से अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर पहुंचेगी। ई- कॉमर्स साइट अमेजन किताबें मुहैया कराएगा।


दरअसल शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से एनसीईआरटी इसके लिए अमेजन के साथ साझेदारी करेगा। इससे विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की किताबें निर्धारित मूल्य पर ही उपलब्ध हो जाएंगी। किताबें खरीदने के लिए दो गुना, तीन गुना राशि का भुगतान नहीं करना होगा। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की मौजूदगी में यह करार होगा।


एनसीईआरटी के मुख्य व्यापार प्रबंधक अमिताभ ने बताया कि अभी जो किताबें अमेजन से ऑर्डर की जाती हैं, वह एमआरपी से ज्यादा कीमत पर लोगों तक पहुंचती है। 65 रुपये की किताब को अमेजन 200 - 300 रुपये तक बेचता है। लेकिन अब 65 रुपये की किताब इसी मूल्य पर उपलब्ध होगी। यही नहीं यदि बाजारों में किताबें नहीं भी उपलब्ध होंगी तो लोग अमेजन से आसानी से इसे ऑर्डर कर सकेंगे।


इसके साथ ही अमेजन के साथ साझेदारी होने से पायरेटेड किताबों की बिक्री पर रोक लगेगी। अमिताभ ने बताया कि चूंकि अमेजन को किताबें एनसीईआरटी की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी तो इसमें पायरेटेड होने की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। इसके साथ ही लोगों के पास बिल भी रहेगा। अलग- अलग रीजन के लिए समर्पित वितरक की हुई है बिक्री अमेजन को किताबें देने के लिए एनसीईआरटी के अलग- अलग रीजन के लिए समर्पित वितरकों को नियुक्त किया गया। समर्पित वितरक केवल इस ई-कॉमर्स साइट को किताबें वितरित करने का काम करेंगे। इस वजह से अमेजन पर किताबों की अनुपलब्धता नहीं होगी।