Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा
06-Dec-2022 08:03 AM
PATNA : मुजफ्फरपुर जिले से लापता हुई ख़ुशी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस मामले में अब कोर्ट ने बड़ा एक्शन लिया है। अब इस मामले की जांच की ज़िम्मेदारी सीबीआई को सौंपी गई है। दरअसल, राजन साह की 6 साल की बेटी खुशी कुमारी का अपहरण कर लिया गया था, जिसके बाद से पुलिस उसे ढूंढने में लगी हुई है लेकिन अब तक बच्ची का पता नहीं चल पाया है।
जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद ने इस मामले की सुनवाई की और सीबीआई को कहा है कि जल्द से जल्द ख़ुशी को ढूंढ निकाले। साथ ही कोर्ट ने एसएसपी मुजफ्फरपुर को इस मामले से जुड़े सभी रिकॉर्ड सीबीआई को सौंपने को कहा है। इतना ही नहीं, अब उन पुलिसवालों पर भी एक्शन होगा जिनके अब तक इस मामले में हाथ खाली है। आपको बता दें, ख़ुशी से पहले सीबीआई को नवरुणा अपहरण मामले की जांच का ज़िम्मा दिया गया था लेकिन इस मामले में भी बच्ची का पता अब तक नहीं चल पाया है।
इस मामले को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आई लेकिन बच्ची का सुराग नहीं मिल पाया। ये जानकारी भी सामने आई है थी कि किसी लड़के ने ख़ुशी को बेच दिया था। पुलिस को मामले की जांच में लगाया गया लेकिन न तो उस लड़के का पता चल पाया और न ही पिता को उसकी ख़ुशी मिल पाई। अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि एक ऑडियो रिकॉर्डिंग है, जिसमें संदिग्ध राहुल कुमार की आवाज है। इसके बाद कोर्ट ने आदेश दिया कि वह ऑडियो क्लिप एसएसपी को दिया जाये, लेकिन जो शपथ पत्र एसएसपी के द्वारा हाईकोर्ट में फाइल हुआ है, उसमें ऑडियो क्लिप की कहीं भी चर्चा नहीं थी। यही वजह है कि अब मामले की जांच की ज़िम्मेदारी सीबीआई को सौंपी गई है।