Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
28-May-2021 01:00 PM
MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी से एक सनसनीखेज घटना सामने आ रही है. एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की बेटी ने अपनी मां और उसके प्रेमी सहित 6 लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
घटना मोतिहारी के उत्तरी छपराबहास पंचायत के सपहां गांव की है. मृतक का नाम 45 वर्षीय गुरुदेव सहनी है. मृतक की बेटी ने अपनी मां रीता देवी, उसके प्रेमी मेहवा गांव निवासी गणेश सहनी, मुकुरधर सहनी, राहुल सहनी, जनक सहनी सहित कुल छह लोगों पर मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है.
मृतक की बेटी के अनुसार पड़ोस के गांव मेहवा निवासी गणेश सहनी फेरी के काम से मुसवा आया जाया करता था. इस बीच मृतक गुरुदेव सहनी की पत्नी रीता देवी अपनी दो बेटियों को छोड़ उसके साथ फरार हो गयी. कुछ दिन बाहर रहने के बाद दोनों अपने घर मेहवा आकर रहने लगे थे. जिसकी जानकारी सबको थी. इस बीच बुधवार को राशन लेने पीडीएस दुकानदार श्यामदेव सहनी के यहां गुरुदेव सहनी और उसकी बड़ी बेटी गए. जहां पॉश मशीन पर उनके अंगूठे के नहीं आने पर उसकी पत्नी रीता देवी को बुलाया गया. वो अपने प्रेमी के घर से मुसवा पीडीएस दुकानदार के यहां अकेले आयी.
पॉश मशीन पर अंगूठा लगाया. जानकारी के अनुसार वहां उपस्थित अन्य महिलाओं और पीडीएस दुकानदार ने भी राशन को अपने पति को देने या फिर खुद ले जाने की बात भी पूछी जिस पर सबके सामने अपने पति के साथ रहने और उन्हीं के यहां राशन ले जाने की बात कह अपनी ब्याहता बेटी और पति के साथ अपने घर के लिए चली गई.
रास्ते में बांध के पास पहले से घात लगाए उसके प्रेमी गणेश सहनी और अन्य ने मृतक की पत्नी के साथ मिलकर से गुरुदेव सहनी की गला दबा हत्या कर दी. मृतक की बेटी लालचुनी देवी वहां से जान बचाकर भागी. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इधर गुरुदेव सहनी की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है.