Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत
07-Sep-2023 10:18 PM
By RAKESH KUMAR
ARRAH: आरा में जनसंवाद सह सम्मान समारोह कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद आनंद मोहन कार्यक्रम का संचालन सही तरीके से नहीं होने पर भड़क गये। आनंद मोहन कार्यक्रम को छोड़कर बाहर निकल गये। जहां मीडिया पर भी वे भड़क गये। इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों के साथ बदतमीजी की। कार्यकर्ताओं के मान मनौव्वल के बाद आंनद मोहन फिर से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे।
आरा स्थित नागरिक प्रचारिणी सभागार में पूर्व सांसद आंनद मोहन गुरूवार को जनसंवाद सह सम्मान समारोह कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। जहां कार्यक्रम का संचालन सही तरीके से नहीं होने पर वो मंच पर ही भड़क गए और बीच में ही कार्यक्रम को छोड़कर बाहर निकल गए। जिसके बाद उनके समर्थक आंनद मोहन को मान मनौव्वल करने में जुट गए। इस दौरान कार्यक्रम में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
कार्यक्रम के दौरान भड़के आनंद मोहन और उनके समर्थकों द्वारा मान मनौव्वल करने का वीडियो मीडिया कर्मी बना रहे थे तब गुस्से में लाल आंनद मोहन उल्टे मीडिया कर्मियों पर ही भड़ास निकालने लगे और उन्हें कैमरा बंद करने की धमकी देने लगे। फिर समर्थकों के काफी मान मनौव्वल के बाद आनंद मोहन का गुस्सा शांत हुआ और फिर वो कार्यक्रम में शामिल हुए।
वहां मौजूद लोगों को मंच से संबोधित करते हुए गुस्सा होने की बात की लीपापोती करते हुए वो सड़क के चौड़ीकरण के कार्य पर ठिकरा फोड़ने लगे। कहने लगे कि हमारा गुस्सा इस बात को लेकर था कि इस चिलचिलाती धूप में हमारी बात को सुनने के लिए इतने लोगों का जनसैलाब उमड़ा हुआ था लेकिन हम जो ट्रेनिंग आज आप लोगों को देने आएं थे कि जन-जन तक अपनी बात कैसे पहुंचाए। लेकिन इतनी संख्या होने के बावजूद भी सभागार नहीं भरा।
आनंद मोहन ने कहा कि कार्यक्रम को जिस तरह से संचालित करना चाहिए वो भी ठीक तरीके से नहीं हो पाया। उन्होंने कहाकि मीडिया वाले क्या लिखेंगे कि इतने सालों बाद आंनद मोहन आरा आएं और उनके कार्यक्रम में भीड़ नदारद रही। इस बातों को लेकर मुझे गुस्सा आया था। हम लोगों को ट्रेनिंग की जरूरत है और इसी से सिख लेने की भी कोशिश होनी चाहिए।