ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Bihar News: बिहार में CO के खिलाफ CJM कोर्ट में मुकदमा, अंचलाधिकारी पर क्या है आरोप? Bihar News: बिहार में CO के खिलाफ CJM कोर्ट में मुकदमा, अंचलाधिकारी पर क्या है आरोप? Bihar News: बिहार के इन 8 जिलों से 19-सीटर विमान सेवा शुरू करने की तैयारी, प्री-फिजिबिलिटी स्टडी को मिली मंजूरी Bihar News: बिहार के इन 8 जिलों से 19-सीटर विमान सेवा शुरू करने की तैयारी, प्री-फिजिबिलिटी स्टडी को मिली मंजूरी

आपस में भिड़े दो गार्ड ने की फायरिंग, ग्राहक को गोली लगने से बैंक परिसर में मची अफरा-तफरी

आपस में भिड़े दो गार्ड ने की फायरिंग, ग्राहक को गोली लगने से बैंक परिसर में मची अफरा-तफरी

16-Nov-2021 03:57 PM

VAISHALI: केनरा बैंक में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब दो गार्ड आपस में भिड़ गये। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बंदूक से बैंक में ही फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली बैंक के एक ग्राहक को जा लगी। घायल बुजुर्ग को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। घटना वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के चेचर गांव की है। 


ग्रामीणों ने बताया कि इलाके के बर्तन व्यवसायी पैसे की निकासी के लिए चेचर गांव स्थित केनरा बैंक में गये थे। तभी इस दौरान बैंक में दो गार्ड आपस में लड़ रहे थे काफी देर तक दोनों के बीच बकझक हो रही है। वही पास में एक बर्तन व्यवसायी पैसे निकालने के लिए काउंटर पर खड़ा था तभी आपस में लड़ रहे गार्ड ने  फायरिंग कर दी। 


गार्ड की बंदुक से निकली गोली बैंक के ग्राहक को जा लगी जिससे वे घायल हो गये। मौके पर मौजूद लोगों ने बैंक ग्राहक को हाजीपुर सदर अस्पताल ले गये जहां इलाज जारी है। इस घटना से बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। दोनों गार्ड किस कारण से लड़ रहे थे उन्होंने गोली क्यों चलाई इन सभी बातों की जांच की जा रही है।