ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट

Home / news / आंध्र प्रदेश की छात्रा ने NIT बिहटा कैंपस में की खुदकुशी, छात्र-छात्राओं...

आंध्र प्रदेश की छात्रा ने NIT बिहटा कैंपस में की खुदकुशी, छात्र-छात्राओं ने जमकर काटा बबाल

21-Sep-2024 07:54 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां  एनआईटी में आत्महत्या का मामला सामने आया है। आंध्र प्रदेश की एक छात्रा ने सुसाइड कर ली है।  इस घटना के बाद आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने जमकर प्रदर्शन किया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है। फिलहाल आक्रोशित छात्रों को समझा-बुझाकर शांत करवाया गया है। 


दरअसल, आंध्र प्रदेश की बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा ने एनआईटी पटना के बिहटा कैंपस में आत्महत्या कर ली है। मृतक सेकेंड ईयर कंप्यूटर इलेक्ट्रॉनिक की छात्रा थी। घटना की सूचना मिलने के बाद छात्रों ने इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


बताया जा रहा है कि,यह घटना  बिहटा के सिकंदरपुर स्थित निर्माणधीन एनआईटी कैंपस में बने गर्ल्स हॉस्टल की है। आत्महत्या की जानकारी कैंपस में रह रहे अन्य छात्राओं को मिली। इसके बाद छात्र-छात्राओं का हंगामा बढ़ गया. हंगामा की सूचना मिलने के बाद स्थानीय बिहटा पुलिस भी मौके पर पहुंची। जहां पर पहले छात्रा को ईएसआईसी अस्पताल में लाया गया लेकिन डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया। 


वहीं, मौत के बाद बिहटा एनआईटी और पटना एनआईटी कैंपस में जमकर हंगामा शुरू हो गया। बिहटा एनआईटी कैंपस में रहे छात्रों का आरोप है कि बिहटा एनआईटी कैंपस अभी तक पूरी तरह से नहीं बना है। हम सभी को यहां रहने और पढ़ाई में भी काफी दिक्कत आ रही है. यहां तक की गर्ल्स हॉस्टल में भी मजदूर काम कर रहे हैं, जिसके कारण लड़कियों को भी काफी परेशानी हो रही है। 


उधर, हालांकि छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दी है। छात्रा के आत्महत्या के बाद पटना स्थित एनआईटी पटना के निर्देशक के आवास पर भी एनआईटी कैंपस के तमाम छात्राओं ने हंगामा शुरू कर दी है। 


घटना को लेकर थानाध्यक्ष राजकुमार पांडे ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम और 112 डायल की टीम मौके पर पहुंची। सबसे पहले छात्रा को पहले ईएसआईसी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत्य घोषित कर दिया। हालांकि आत्महत्या के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. मृतक के कमरे की तलाशी ली जारी है। परिवार को भी सूचना दी जा रही है।