ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / आंधी तूफान के कारण गिरी घर की दीवार, मलबे में दबे दो बच्चों...

आंधी तूफान के कारण गिरी घर की दीवार, मलबे में दबे दो बच्चों की मौत

24-May-2022 10:52 AM

SIWAN: बिहार के कई इलाकों में बारिश हो रही है। कई जगहों पर तेज़ हवा के कारण भारी तबाही भी देखी गई है। ताज़ा मामला सिवान का है, जहां घर की दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर दो बच्चों की जान चली गई। घटना सोमवार देर शाम की है, जब रात में आंधी में घर की दीवार गिर गई। मृतक बच्चे पचरुखी थाना इलाके के जसौली के शेख पट्टी गांव के रहने वाले थे। 



बच्चे पचरुखी थाना इलाके के जसौली के शेख पट्टी गांव के रहने वाले आजाद हुसैन की सात साल की बेटी सारा परवीन और रियाज अहमद के आठ साल के बेटे  अफरोज आलम बताये जा रहे हैं। सूत्रों से जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ तेज हवा और बदले हुए मौसम का लुफ्त उठाते हुए ये बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। अचानक घर के गेट के पास बाउंड्री की दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। 



घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गई और बच्चों को सिवान सदर अस्पताल ले जाने लगे। दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों के बीच चीख पुकार मच गया है। पूरे गांव के लोग इनकी मौत का मातम मना रहे हैं। वहीं, सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। मृतक के परिजनों से शव लेकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी करने लगे।