तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
25-Feb-2021 08:34 AM
PATNA : पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही है. लगातार इसके दामों में इजाफा हो रहा है. वहीं लागातार बढ़ते डीजल के दाम को देखते हुए महंगाई और बढ़ने को लेकर आशंका बढ़ गई है.
डीजल के बढ़ते दाम को देखते हुए ट्रांसपोर्टर ने मालभाड़ा बढ़ाने की चेतावनी दी है. बिहार राज्य ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन बीस प्रतिशत तक मालभाड़ा में इजाफा करने की बात कही है, जिसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा. महंगाई का मार झेल रहे आम आदमी पर और महंगाई की मार पड़ेगी.
बिहार राज्य खाद्यान्न व्यवसायी संघ के महामंत्री नवीन कुमार ने बताया पहले ही ढुलाई लागत बढ़ने के कारण दाल, तेल सहित कई चीजों की कीमत बढ़ चुकी है. अब यदि फिर से मालभाड़ा बढ़ा तो दाल, तेल सहित राज्य के बाहर से आने वाली उपयोग की अन्य वस्तुओं के दाम में इजाफा होना तय है.
लगातार बढ़ते डीजल और पेट्रोल की कीमतों को देखते हुए मालवाहक और यात्रीवाहक गाड़ियों के मालिक मीटिंग कर अपनी विरोध की रणनीति तैयार करने में जुटे हैं. बढ़ते पेट्रोल और डीजल की कीमतों के विरोध में ऑटो चालक 26 फरवरी को सड़क पर उतरेंगे और आगे का फैसला लेंगे.