अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
23-Jun-2022 09:47 AM
By RANJAN
SASARAM: खबर सासाराम से हैं, जहां आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के बिहार प्रांत के प्रदेश युवा अध्यक्ष सरोज चंद्रवंशी की आज यानी गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बारे में बताया जाता है कि सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के पोस्टल कॉलोनी के रहने वाले सरोज चंद्रवंशी स्कूटी से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित बस ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही सरोज की मौत हो गई।
घटना नगर थाना क्षेत्र के फजलगंज मोर की है। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बता दे, सरोज चंद्रवंशी की अभी शादी नहीं हुई थी और वे राजनीति में काफी सक्रिय रहते थे। आम जनता पार्टी राष्ट्रीय ने उन्हें बक्सर लोक सभा क्षेत्र का प्रभारी भी बनाया था। सड़क हादसे में गुरुवार को उनकी मौत हो गई। उनके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
फिलहाल इस घटना के बाद मृतक का पूरा परिवार सदमें में है। वहीं उनके शव के पास लोगों की भीड़ जुटी हुई है।