BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
26-Dec-2021 01:23 PM
NALANDA : आम जनता पार्टी राष्ट्रीय आज अपना आठवां स्थापना दिवस मना रहा है. राजगीर के कन्वेंशन सेंटर में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि वात्स्यायन, प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर समेत पार्टी के अन्य प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में समारोह का आयोजन किया जा रहा है. राजगीर कन्वेंशन सेंटर को इसके लिए भव्य तरीके से सजाया गया है. प्रदेश भर से आए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता स्थापना दिवस समारोह में शिरकत कर रहे हैं.
आठवें स्थापना दिवस के मौके पर आम जनता पार्टी राष्ट्रीय भविष्य के लिए अपने राजनैतिक के विजन को सामने रखेगा. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी पहले ही कह चुके हैं कि बिहार में जातीय जनगणना के मसले पर उनकी पार्टी की स्पष्ट राय है कि समाज के सभी वर्ग के लोगों की जनसंख्या सामने आनी चाहिए. इसके लिए आम जनता पार्टी राष्ट्रीय सबसे पहले सड़क पर उतर कर सरकार से मांग भी कर चुकी है. इतना ही नहीं पार्टी विशेष दर्जे के मसले पर भी समर्थन में खड़ी है. विद्यापति चंद्रवंशी का मानना है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा जरूर मिलना चाहिए क्योंकि इसके बिना राज्य का विकास पूरी तरीके से नहीं हो सकता है.
आठवें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर पार्टी के कई नेताओं को नई जिम्मेदारी दी गई है. नए पदाधिकारियों के चयन के साथ-साथ कई ऐसे चेहरों को भी पार्टी में शामिल किया गया है जो अब तक दूसरे राजनीतिक दलों के साथ जुड़े हुए थे. इन सभी को आम जनता पार्टी राष्ट्रीय की सदस्यता दिलवाई गई है.