Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में
01-Feb-2020 06:41 PM
PATNA: संसद में आज पेश किये गये आम बजट से बिहार को सलाना 15 हजार करोड़ रूपये का फायदा होने जा रहा है. केंद्र सरकार ने केंद्रीय करों के बंटवारे में बिहार का हिस्सा बढा दिया है, ऐसे में बिहार को केंद्र से मिलने वाली राशि में सलाना 15 हजार करोड़ रूपये का इजाफा होने की संभावना है.
निर्मला सीतारमण के बजट में एलान
संसद में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट में पेश किया है उसमें केंद्रीय करों के बंटवारे (DEVOLUTION OF CENTRAL TAXES) में बिहार का हिस्सा बढ़ा दिया गया है. पिछले वित्तीय वर्ष में बिहार को कुल केंद्रीय करों का 9.665 फीसदी हिस्सा मिला था. इस साल केंद्र सरकार ने बिहार का हिस्सा बढाकर 10.061 प्रतिशत कर दिया है. इससे बिहार को मिलने वाली राशि 15 हजार करोड रूपये बढ जायेगी.
दरअसल केंद्र सरकार तीन तरह के टैक्स वसूलती है. इनकम टैक्स, सेंट्रल जीएसटी और कॉरपोरेट टैक्स. केंद्रीय वित्त आयोग के फार्मूले के आधार पर कुल वसूले गये टैक्स का एक हिस्सा राज्यों के बीच वितरित कर दिया जाता है. इस साल बिहार का शेयर बढ़ा दिया है.
बिहार के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है. डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर कहा है कि 2019-20 की तुलना में 2020-2021 में बिहार को केंद्रीय करों में ज्यादा हिस्सा मिलने जा रहा है. इससे बिहार को 15 हजार करोड रूपये का फायदा होगा.