हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
26-Sep-2022 07:21 PM
MUZAFFARPUR: देश की आजादी के 74 वर्ष पूरा होने के बाद गांव में किसी को सरकारी नौकरी लगती है तो यह किसी आश्चर्य से कम नहीं होगा। यह सुनकर आपको भी शायद यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन यह बात सच है। मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड के शिवदासपुर पंचायत के सोहागपुर गांव की यह कहानी है। जहां आज तक किसी को सरकारी नौकरी हासिल नहीं हो पायी थी। जबकि देश को आजाद हुए करीब 74 वर्ष पूरे हो गए लेकिन पूरा गांव सरकारी नौकरी के लिए बाट जोहता रहा लेकिन किसी को आज तक इसमें सफलता नहीं मिल पाई।
लेकिन इस कलंक को गांव के राकेश कुमार ने धो डाला। राकेश सरकारी नौकरी हासिल करने वाला पहला व्यक्ति है जिसने शिक्षक की नौकरी प्राप्त की। यह गांव लगभग 2000 लोगों की आबादी वाला है लेकिन आज तक किसी को सरकारी सेवक बनने की सफलता हाथ नहीं लगी थी लेकिन गांव के राम लाल चौधरी के पुत्र राकेश कुमार ने अपनी सच्ची लगन और मेहनत के बदौलत मुकाम को हासिल कर दिखाया।
राकेश के पिता एक किराना व्यवसाय़ी है जो गांव में किराना का दुकान चलाकर अपने बच्चे को पढ़ाया लिखाया। राकेश ने शुरुआती शिक्षा अपने गांव में हासिल की और एमकॉम की पढ़ाई दरभंगा यूनिवर्सिटी से किया। इसके बाद राजस्थान से B.Ed की परीक्षा पास की जिसके बाद बिहार में शिक्षक पात्रता परीक्षा हुई और उसमें वह सफलता हासिल कर अपने मुकाम तक पहुंच गया।
इस सफलता की बात सुनकर स्थानीय लोग काफी खुश हैं और गांव वालों का कहना है कि आजादी के बाद यह पहला लड़का है जिसने अपनी मेहनत और लगन के बदौलत अपने गांव का नाम रोशन किया है। जरूरत है अब गांव के युवाओं और बच्चों को राकेश से सीख लेने की और सच्ची लगन और मेहनत से पढ़ाई करने की। अगर सच्ची लगन और निष्ठा से बच्चे लगे रहे तो उनका मुकाम उनके झोली में अपने आप आ जाता है इसका जीता जागता उदाहरण राकेश है। आपको बता दें कि राकेश की नियुक्ति जिले के तुर्की के प्राथमिक विद्यालय बरकुरवा में हुई है। जहां अब वे बच्चों को शिक्षित करने का काम कर रहे हैं।