ब्रेकिंग न्यूज़

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत

Home / news / आज से शुरू होगा कॉमेडी शो, ‘लिट्टी चोखा और चटनी : बताशा चाचा...

आज से शुरू होगा कॉमेडी शो, ‘लिट्टी चोखा और चटनी : बताशा चाचा बनेंगे लिट्टी , चटनी के रूप में नजर आएगी निमकी मुखिया

01-Jan-2023 01:15 PM

PATNA : नए साल 2023 का आगाज हो चूका है। आज रविवार को 1 जनवरी है पूरा देश नए साल के जश्न में डूबा है। इस बीच भोजपुरी सिनेमा या भोजपुरी टीवी चैनल देखने वाले के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी है। दरअसल, भोजपुरी के लोकप्रिय टीवी चैनल फिलमची टीवी पर नॉन स्टॉप मनोरंजन वाला एक नया शो आज से शुरू होने वाला है। इस शो का नाम ‘लिट्टी चोखा और चटनी’ है। इस टीवी शो में भोजपुरी के दिग्गज नाम मनोज टाइगर और सतीश वर्मा जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। यह शो सोमवार से शुक्रवार शाम साढ़े 5 बजे फिलमची चैनल पर प्रसारित होगा। 


इस नए टीवी शो को लेकर फिलमची चैनल के वाइस प्रेसीडेंट राजीव मिश्रा ने बताया कि ‘लिट्टी चोखा और चटनी’ एक शानदार कॉमेडी वाला शो है, जो भोजपुरी के दर्शकों को मनोरंजन की दुनिया का अलग अंदाज में सैर कराएंगी। यह शो सर्दी में हंसी की गर्मी दिलाने वाला है। इसमें धारावाहिक निमकी मुखिया से प्रसिद्ध हुई कलाकार भूमिका गौरांग भी नजर आने वाली है। वह इस शो में चटनी के किरदार में नजर आएगी। वहीं, भोजपुरी के बताशा चाचा के नाम से फेमस कलाकार मनोज टाइगर लिट्टी का किरदार निभाएंगे। जबकि सतीश वर्मा चोखा बनेगें। इसके अलावा इस शो में अवधेश मिश्रा, अरविंद अकेला कल्लू, महेश आचार्य आदि कई फेमस चेहरे भी दिखने वाले  हैं।  


‘लिट्टी चोखा और चटनी’ को लेकर राजीव मिश्रा ने आगे कहा कि यह एक पारिवारिक शो है। नए साल में यह भोजपुरी के दर्शकों के लिए बेहद खास शो होने वाला है। नए साल में शुरू होने वाला  यह शो अपने आप में बेहद खास है। इस शो की खास बात यह होगी कि इसमें बिहार और यूपी के अलग -अलग विषयों को लेकर व्यंग कलात्मक अंदाज में दर्शकों को टीवी पर देखने को मिलेगा। इसमें आम आदमी के मुद्दे को भी जोरदार तरीके से उठाया जाएगा, जिसमें जोरदार ठहाके वाली हंसी का तड़का भी लगेगा। 


उन्होंने कहा कि शो ‘लिट्टी चोखा और चटनी’ भोजपुरी टीवी इंडस्ट्री का अलग तरह का शो होगा। जिसके लिए हमने बेहद प्रयास भी किए हैं। यह शो दर्शकों को फिल्मों से ज्यादा मनोरंजन देने वाला हो सकता है। यह शो सोमवार से शुक्रवार तक भोजपुरी और फिलमची टीवी देखने वाले दर्शक शाम साढ़े 5 बजे आएगा।