25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
29-Jul-2024 08:58 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार बीजेपी के नव नियुक्त अध्यक्ष दिलीप जायसवाल आज पटना पहुंचेंगे। पटना पहुंचने पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। पटना हवाई अड्डा से वे प्रदेश कार्यालय जाएंगे। जायसवाल के पटना हवाई अड्डा पर उतरने के बाद प्रदेश के पदाधिकारी, विधायक उनका स्वागत करेंगे।इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता ढोल नगाड़े के साथ उनका स्वागत करेंगे।
जायसवाल एयरपोर्ट से शेखपुरा मोड़, पटेल भवन, राजवंशी नगर, पुनाईचौक, न्यू म्यूजियम, माउंट कार्मेल स्कूल, श्रम नियोजन भवन, आयकर गोलंबर होते हुए प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। इन स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए स्वागत प्वाइंट बनाये गए हैं। जहां विभिन्न प्रकोष्ठों, मोर्चा और मंच के नेता और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।
वहीं, जायसवाल के स्वागत के लिए भाजपा कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है और मिठाइयां बन रही हैं। उन्होंने कहा कि इस स्वागत और अभिनंदन समारोह में बिहार के सभी जिलो से बीजेपी के नेतागण भाग लेंगे। इस समारोह में बिहार के सभी सांसद, विधायक, विधानपार्षद व मेयर, उपमेयर भी शामिल होंगे. नव नियुक्त अध्यक्ष के स्वागत के लिए झंडे बैनर से पटना शहर को पाट दिया गया है पार्टी कार्यालय पहुंचने के बाद निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पार्टी कार्यालय में नव नियुक्त अध्यक्ष को पदभार ग्रहण कराएंगे।
उधर, प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दिलीप जायसवाल ने साफ तौर पर कहा था कि वे प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर प्रदेश संगठन को समाहित कर राजनीतिक एजेंडे को गांव तक पहुंचाएंगे। उन्होंने बताया था कि भाजपा के पुराने से लेकर नए कार्यकर्त्ता तक सबका विकास किया जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि दिलीप जायसवाल 2025 विधानसभा की तैयारी में जुट गए हैं।