ब्रेकिंग न्यूज़

Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी

Home / news / आज नालंदा में CM नीतीश करेंगे रोड शो : राहुल और तेजस्वी भी...

आज नालंदा में CM नीतीश करेंगे रोड शो : राहुल और तेजस्वी भी पटना में दिखाएंगे दमखम

27-May-2024 09:38 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए अबतक छह चरणों में कुल 32 सीटों पर मतदान पूरे कर लिए गए हैं और बाकि के आठ लोकसभा सीटों पर आगामी 1 जून को मतदान होना है। ऐसे में इस मतदान से पूर्व दोनों ही गठबंधन के नेता जोरशोर से चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं और लोगों को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बीमार होने के बाद भी जनसभाओं का आयोजन कर एक नया रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं तो वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी न सिर्फ चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं बल्कि रोड शो भी कर रहे हैं। ऐसे में आज सीएम नीतीश कुमार अपने गृह जिला नालंदा लोकसभा सीट से जेडीयू कैंडिडेट के लिए रोड शो कर वोट की अपील करेंगे। 


सीएम नीतीश कुमार आज नालंदा में चुनावी जनसभा के बाद रोड शो करेंगे। नालंदा में 1 जून को मतदान होना है ऐसे में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। लिहाजा, सीएम कौशलेंद्र कुमार के पक्ष में जनता से वोट मांगेंगे। सुबह करीब 10:30 बजे सीएम नीतीश हेलीकॉप्टर से हिलसा पहुंचेंगे, जहां पंजाब नेशनल बैंक के सामने योगीपुर रोड के समीप वह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो रोड रोड शो के जरिए हिलसा, इस्लामपुर, नालंदा, बिहारशरीफ, हरनौत और राजगीर विधानसभा के वोटर्स को साधेंगे।


मुख्यमंत्री का रोड शो हिलसा बाजार से शुरू होकर राम भवन, एकंगरसराय चौराहा, जगाय रतनपुरा, शेख अब्दुल्ला, इस्लामपुर, गुलजारबाग, विष्णुपुर, ढेकवाहा, कस्तूरीबीघा, बेन, परवलपुर, बिहार शरीफ, दीपनगर, सिलाव, पंडितपुर, राजगीर, गिरियक, पावापुरी मोड़, बिहार शरीफ, सोहसराय, वेना हरनौत होते हुए समाप्त होगा। इसके बाद वह वापस पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।


उधर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज यानी सोमवार को बिहार में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता पटना साहिब, आरा और पाटलिपुत्र सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के लिए वोट अपील करेंगे। दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के बाद कांग्रेस राहुल गांधी एक बार फिर बिहार आ रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सोमवार को बिहार में तीन लोकसभा क्षेत्रों में तीन चुनावी रैली को संभोधित करेंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ तीनों जन सभाओं में राजद नेता तेजस्वी यादव, भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य और वीआईपी के नेता मुकेश सहनी मौजूद रहेंगे।इससे पहले 20 अप्रैल को भागलपुर में राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित किया था।