Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक करें आवेदन 22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी
07-Sep-2024 09:40 AM
By First Bihar
GAYA : बिहार के गया में शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री गयाजी धाम में बने पाथ वे का शुभारंभ करेंगे। दूसरी ओर सीएम आगामी 17 सितंबर से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला का जायजा लेंगे। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार गया समाहरणालय में अधिकारियों के साथ अहम बैठक भी करेंगे।
जानकारी के अनुसार, वर्तमान में गयाजी आने वाले तीर्थयात्रियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। लेकिन अब पाथवे के शुरू होने से यह समस्या नहीं होगी। गयाजी धाम में प्रतिदिन हजारों की संख्या में तीर्थयात्री अपने पितरों को मोक्ष दिलाने की कामना से आते हैं। अब तक तीर्थयात्रियों को विष्णुपद जाने के लिए जाम की समस्या से जुड़ना पड़ता है। किंतु पाथ वे के शुरू हो जाने से तीर्थ यात्रियों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।
वहीं, यह पाथ वे 450 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा है। घुंघरीटांड़ बाईपास मुख्य मार्ग से विष्णुपद मंदिर पहुंचने में तीर्थयात्रियों को आसानी होगी। इसका निर्माण जल संसाधन विभाग द्वारा कराया गया है। लाइटों और पार्किंग की भी व्यवस्था रखी जाएगी। तकरीबन 11 बजे सीएम नीतीश कुमार का आगमन गया में होगा।
उधर, मुख्यमंत्री गया समाहरणालय में पितृपक्ष की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। सीएम की बैठक अधिकारियों के साथ भी चलेगी। इसके बीच पाथ वे का शुभारंभ करेंगे और पितृपक्ष मेले की तैयारियों का घूमकर निरीक्षण भी करने जाएंगे। देवघाट समेत अन्य पिंडदान स्थलों को भी जाएगें। नीतीश कुमार विष्णुपद में पूजा-अर्चना करेंगे।
उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गया आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है। उनके आगमन को देखते हुए गया में चेकिंग का अभियान शुक्रवार को चला। गया डीएम डॉक्टर त्यागराजन एसएम और गया एसएससी आशीष भारती ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।