ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत

Home / news / आज AIIMS, PMCH समेत सभी अस्‍पतालों में OPD रहेगी बंद, 24 घंटे अलर्ट...

आज AIIMS, PMCH समेत सभी अस्‍पतालों में OPD रहेगी बंद, 24 घंटे अलर्ट मोड में इमरजेंसी

15-Aug-2022 07:36 AM

PATNA : आज देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर आज यानि सोमवार को एम्स, आइजीआइएमएस, पीएमसीएच-एनएमसीएच समेत सभी बड़े व छोटे अस्पतालों की ओपीडी सेवा बंद रहेगी. इससे लोगों को काफी दिक्कतें हो सकती हैं. इसे देखते हुए डीएम-एसएसपी ने आकस्मिक रोगियों के उपचार की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही सभी अस्पतालों के इमरजेंसी वार्ड को अलर्ट रहने को कहा गया है.


सिविल सर्जन डा. केके राय ने पीएमसीएच-एनएमसीएच, गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल, इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान और इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के चिकित्साधीक्षकों को पत्र लिख कर 24 घंटे इमरजेंसी सेवा और आपरेशन थिएटर तैयार रखने को कहा है. साथ ही लोकनायक जयप्रकाश नारायण, न्यू गार्डिनर, सभी अनुमंडलीय अस्पतालों के उपाधीक्षकों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा प्रभारियों को 24 घंटे इमरजेंसी सेवा देने के लिए डाक्टरों व चिकित्साकर्मियों की रोस्टर ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया है.


डा. केके राय ने सभी  स्पतालों को निर्देश दिया है कि जो भी मरीज जाएंगे, अस्पताल में उनका जरूरी उपचार किया जाएगा. हर अस्पताल में 24 घंटे डाक्टर व चिकित्साकर्मी मौजूद रहेंगे. हालांकि पीएमसीएच-एनएमसीएच समेत सभी बड़े व छोटे अस्पतालों की ओपीडी सेवा बंद रहेगी. ऐसे में मरीजों को परेशानी हो सकती है.