बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
16-Mar-2024 05:59 PM
By First Bihar
MOTIHARI: देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते हुए देशभर में आदर्श आचार संहित लागू हो चुका है। आचार संहिता का पालन करते हुए अब शहर भर में लगे बैनर पोस्टर को हटाया जा रहा है। बिहार के पूर्वी चंपारण में बैनर पोस्टर हटाने का काम जारी है। इलेक्शन कमीशन की पीसी खत्म होते ही मोतिहारी नगर निगम हरकत में आ गयी और पूरे शहर में लगे पोलिटिकल बैनर पोस्टर को हटाने का काम शुरू किया गया।
शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर लगे राजनीतिक दलों के झंडे को भी हटाने का काम किया जा रहा है। यह तस्वीर मोतिहारी के नगर थाना चौक का है जहाँ मोतिहारी नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी शहर में लगे बैनर-पोस्टर और झंडे को हटाने में लग गये हैं। मोतिहारी नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि कोड ऑफ़ कंडक्ट लागू हो गया है। इसके लागू होने के 24 घंटे के भीतर सभी जगहों से पॉलिटिकल बेनर और पोस्टर को हटा दिया जाऐगा। पोस्टर हटाने का काम रातभर होगा। पटना सहित कई जिलों में भी पॉलिटिकल पोस्टर को हटाने का काम जारी है।
लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। देश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होगा। पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवा चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवें चरण का मतदान 01 जून को होगा। वही 4 जून को काउंटिंग होगी। पहले चरण 19 अप्रैल को औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई में चुनाव होगा। सेकंड फेज 26 अप्रैल को किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका में चुनाव होगा। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा इस दिन झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया में मतदान होगा। वही चौथा चरण 13 मई को दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर और पांचवा चरण 20 मई को सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर में चुनाव होगा।
वही छठे चरण 25 मई को वाल्मीकि नगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, महाराजगंज, सीवान जबकि सबसे अंतिम फेज सातवें चरण में 01जून को नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद में मतदान होगा। वही झारखंड में चौथे चरण में मतदान होगा। दिल्ली के विज्ञान भवन में निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉफ्रेंस हुई। जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार और डॉ. एस.एस संधू भी मौजूद थे।
वही जमुई में भी चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही आदर्श आचार चुनाव संहिता भी लागू हो गई है। आचार संहिता लागू होते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। शहर में लगे नेताओं और सियासी पार्टियों की बड़े बड़े लगे बैनर पोस्टर को हटाया जा रहा है। जमुई अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी ने बताया की लोकसभा निर्वाचन 2024 कि आज घोषणा हो गई है। घोषणा के बाद सबसे पहले प्राथमिकता रहती है की पब्लिक प्रॉपर्टी डिफेसमेंट एक्ट के तहत हटा रहा है। जो भी पब्लिक प्रॉपर्टी के ऊपर लगे हुए राजनीतिक बैनर पोस्टर को हटाया जा रहा है, पूरे जिले भर में अगले 48 घंटे के अंदर पूरी तरह से पब्लिक प्रॉपर्टी के ऊपर लगे बैनर पोस्टर को हटा लिया जाएगा ।
आज इसकी शुरुआत जमुई के झाझा बस स्टैंड से इसकी शुरुआत की गई है। बाकी अंचलों में भी अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी के द्वारा नगर परिषद क्षेत्र मैं यह कार्रवाई शुरू की गई है। यह तब तक चलेगी जब तक पूरे डिफेसमेंट को समाप्त नहीं हो जाती है। चुनाव की तैयारी को लेकर उन्होंने कहा कि आज अभी-अभी सूचना ही जारी हुई है अधिसूचना के पूर्व तैयारी हम लोगों के द्वारा पूरी कर ली गई है। सभी कार्यों को समय रहते पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर सदर एसडीपीओ सतीश समान सहित ,सदर बीडीओ श्री निवास सहित भारी संख्या में पुलिसबल मौजूद थे।


