Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप
24-Oct-2024 02:13 PM
By First Bihar
PATNA: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ आज देर रात करीब 2 बजे ओडिशा के तट से टकराएगा। इसका असर पश्चिम बंगाल सहित बिहार के 19 जिलों में देखने को मिलेगा। मौसम केंद्र के अनुसार लैडफॉल प्रोसेस 5 घंटे चलेगी। 120 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तूफान ओडिशा के उत्तरी हिस्से से गुजरने की संभावना जतायी जा रही है।
तटीय इलाकों में ज्यादा बारिश हो सकती है। इसे लेकर ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार में अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के 19 जिलों में तेज हवा और भारी बारिश की संभावना जतायी गई है। पटना, रोहतास, औरंगाबाद, गया, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, भोजपुर, नवादा, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, मुंगेर, जमुई, भागलपुर, बांका,भभुआ, शेखपुरा जिलों में तेज आंधी-पानी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के इन 19 जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की संभावना जतायी गयी है।
वही भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट पर 16 घंटे यानी आज शाम 5 बजे से लेकर अगले दिन 25 अक्टूबर की सुबह 9 बजे तक तक 300 फ्लाइट्स रद्द रहेगी। वहीं 552 ट्रेनें को भी रद्द किया गया है। अलर्ट जारी होने के बाद ओडिशा में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ और फायर बिग्रेड की 288 टीमों की तैनाती की गयी है। वही तूफान प्रभावित इलाकों में 25 अक्टूबर तक स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इस दिन सराकरी कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है।