ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

मोतिहारी में गर्भवती महिला ने NDRF रेस्क्यू बोट पर दिया बच्ची को जन्म, मां और बच्ची दोनों स्वस्थ

21-Jul-2019 04:39 PM

By 7

DESK : बिहार में बाढ़ से मची भीषण तबाही से लोग जूझ रहे हैं. मोतिहारी से एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसने सबको चौंका दिया है. दरअसल एक गर्भवती महिला ने 9वीं वाहिनी NDRF की रेस्क्यू बोट पर एक बच्ची जन्म दिया है. पूरी घटना जिले के बंजरिया प्रखंड के गोबरी गांव की है. जहां गर्भवती महिला सबीना खातून (41 वर्ष) ने एक बच्ची को जन्म दिया है. बताया जा रहा है कि गर्भवती महिला के परिजन उसे नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जा रहे थे. उन्होंने इसकी जानकारी मोतिहारी में तैनात 9वीं वाहिनी NDRF टीम कमाण्डर निरीक्षक महेन्द्र सिंह धामी को मिली. उन्होंने उस समय बंजरिया में राहत एवं बचाव कार्य में जुटे सहायक उप निरीक्षक विजय झा और उनकी टीम को इसकी फ़ौरन सूचना दी. उसके बाद टीम गर्भवती महिला सबीना खातून, उसके परिजन और आशा कर्मचारी को मोटर बोट से ले जा रहे थे. इस दौरान बूढ़ी गंडक बाढ़ के मजधार में गर्भवती महिला का प्रसव पीड़ा बढ़ने लगा. टीम ने बोट पर ही प्रसव कराने का फैसला लिया. इस तरह उनके परिवार के महिलाओं के सहयोग से सफल एवं सुरक्षित प्रसव कराया जा सका. NDRF 9वीं वाहिनी के कमान्डेंट विजय सिन्हा ने बताया कि बाढ़ प्रभवित इलाकों से सुरक्षित निकालने के क्रम में यह दसवें बच्चे का जन्म है. एनडीआरएफ बचावकर्मी आपदा रेस्पांस के साथ-साथ प्रथम चिकित्सा उपचारक में भी प्रशिक्षित होते हैं. उन्होंने कि फिलहाल नवजात और उसकी मां दोनों सुरक्षित हैं. प्रसव के बाद एम्बुलेंस की मदद से बंजरिया स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट