ब्रेकिंग न्यूज़

थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्‍टम विभाग ने पकड़ा पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत

Home / news / 93 साल की बुजुर्ग ने कोरोना को हराया, अब घर ले जाने को...

93 साल की बुजुर्ग ने कोरोना को हराया, अब घर ले जाने को तैयार नहीं है परिवार

24-Jun-2020 02:24 PM

DESK : कोरोना संकट के इस काल में संक्रमितों से भेदभाव से लेकर घर न जाने देने तक का कई मामला सामने आ रहा है. लोग कोरोना को तो हरा दे रहे हैं, लेकिन लोगों की सोच को नहीं हरा पा रहे हैं. इस दौर में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें कोरोना संक्रमितों को परिवार वालों ने ही ठुकरा दिया. 

ताजा मामला तेलंगाना के हैदराबाद का है. जहां 93 साल की एक महिला ने कोरोना को तो हरा दिया, लेकिन अब परिवारवाले ही घर ले जाने को तैयार नहीं है. राज्य के निर्देष के अनुसार किसी व्यक्ति का पॉजिटिव टेस्ट आने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया जाता है, लेकिन ठीक होने के बाद एक बार दोबारा टेस्ट होने की बजाए उस व्यक्ति को घर जाकर 14 दिन के होम क्वारंटीन पीरियड में रहने का निर्देश दिया जाता है. इस महिला को लेकर यहीं पेंच फंस गया है. 

महिला के परिजनों की मांग है कि महिला का दोबारा टेस्ट किया जाए, लेकिन अस्पताल प्रशासन इसके लिए तैयार नहीं है. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला, उसका बेटा और दो पोते कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.जिसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां महिला के बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. वहीं पोता अभी भी होम क्वारंटाइन में है.

 बुजुर्ग होने की वजह से घरवालों के निवेदन के बाद महिला को अस्पताल में रखने के लिए प्रशासन राजी हो गया था, लेकिन अस्पताल प्रशासन के मुताबिक अब महिला पूरी तरह ठीक है. उसे घर जाकर 14 दिन का होम क्वारंटीन पीरियड पूरा करना है. लेकिन  घरवालों का कहना है कि दोबारा जांच के बाद ही महिला को घर ले जाएंगे. वहीं अस्पताल इस बात को लेकर तैयार नहीं है.