ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज

Home / news / 90 लाख के विदेशी सिगरेट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चाइनीज और कोरियन...

90 लाख के विदेशी सिगरेट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चाइनीज और कोरियन निर्मित सिगरेट को गुवाहाटी से कानपुर ले जाया जा रहा था

16-Oct-2021 04:23 PM

DESK: मुजफ्फरपुर डीआरआई की टीम ने मोतिहारी के चकिया टोल प्लाजा के पास बड़ी कार्रवाई की है। डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने 90 लाख की चाइनिज और कोरियन सिगरेट जब्त किया। वही दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कंटेनर का ड्राइवर और खलासी है जो राजस्थान का रहने वाला है। 


बताया जाता है कि कुरियर की आड़ में विदेशी सिगरेट की तस्करी की जा रही थी। इसके लिए कंटेनर के केबिन में तहखाना बनाया गया था। विदेशी सिगरेट की खेप को गुवाहाटी से कानपुर ले जाया जा रहा था लेकिन तभी मिले इसकी सूचना डीआरआई को मिली। 


सूचना मिलते ही टीम का गठन कर डीआरआई के अधिकारियों ने चकिया टोल प्लाजा के पास छापेमारी की। इस दौरान डीआरआई की टीम ने कंटेनर के ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद कंटेनर की तलाशी के दौरान 90 लाख रुपये मूल्य का विदेशी सिगरेट बरामद किया गया। कुरियर के कंटेनर में बनाए गये तहखाने में रखे विदेशी सिगरेट को देखकर अधिकारी भी हैरान रह गये। 


DRI के अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि बरामद सिगरेट चाइनीज और कोरियन निर्मित हैं। जिसे म्यांमार बॉर्डर से तस्करी कर भारत में लाया गया था। गुवाहाटी में कंटेनर के तहखाने में छिपाकर रखा गया था। जिसे कुरियर का सामान के साथ कानपुर के लिए भेजा जा रहा था। फिलहाल गिरफ्तार दोनों लोगों से पूछताछ करने और डीआरआई आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।