ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / news / 90 हजार से अधिक पद, अब तक 42902 शिक्षक अभ्यर्थी ही चयनित, अब...

90 हजार से अधिक पद, अब तक 42902 शिक्षक अभ्यर्थी ही चयनित, अब चौथे राउंड की काउंसलिंग का इंतजार

30-Jan-2022 08:00 AM

PATNA : प्रारंभिक स्कूलों में 90762 शिक्षकों की रिक्त पदों में अभी तक तीनों फेज में हुई काउंसिलिंग में मात्र 42902 शिक्षक अभ्यर्थी ही चयनित हो सके हैं। 47860 पद रिक्त रह गए हैं। दो चरणों में 38014 शिक्षक अभ्यर्थी चयनित हुए थे। तीसरे फेज में 17 से 28 जनवरी तक हुई लगभग 1300 नियोजन इकाइयों में हुई काउंसिलिंग में 12495 पदों में 4888 शिक्षक अभ्यर्थी मिले। 


17 जनवरी से 28 जनवरी तक चली काउंसलिंग के दौरान 12 हजार 495 पद के लिए काउंसलिंग हुई है। जिसमें 4888 अभ्यर्थी चुने गए हैं. इस तरह छठे चरण में अब तक 43 हजार अभ्यर्थियों का चयन हो चुका है। अब बाकी बचे अभ्यर्थियों को अगले महीने चौथे राउंड की काउंसलिंग का इंतजार है। 


किसी कारण से जिस नियोजन इकाई की काउंसिलिंग पूरी नहीं हो सकी है, वैसे नियोजन इकाइयों की काउंसिलिंग फरवरी में कराने का लक्ष्य है। शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि चयनित सभी शिक्षक अभ्यर्थी को 25 फरवरी को निर्धारित तिथि पर ही नियुक्ति पत्र दे दिया जाए।


सर्टिफिकेट जांच के बाद 25 फरवरी को प्रखंड और जिला मुख्यालय में कैंप में चयनित योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। पंचायत और प्रखंड नियोजन इकाई के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रखंड मुख्यालय में मिलेगा। नगर निकाय नियोजन इकाई के लिए चयनित को नियुक्ति पत्र जिला मुख्यालय में मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट जांच में शिथिलता की जिम्मेदारी डीईओ की होगी।


बता दें कि छठे चरण के प्रारंभिक शिक्षक नियोजन के तहत वर्ष 2019 में शुरू हुई बहाली की प्रक्रिया अब आखरी दौर में है. कुल 90 हजार 762 पद छठे चरण में हैं. जिनमें से चयनित अभ्यर्थियों को सरकार ने 25 फरवरी को एक साथ नियुक्ति पत्र देने की घोषणा की है. हालांकि नियुक्ति पत्र देने से पहले, चयनित अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट की जांच को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है.