अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
07-May-2022 10:35 PM
By Sonty Sonam
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से आ रही है, राज्य सरकार ने अब से थोड़ी देर पहले 9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। 3 आईपीएस अधिकारियों में 5 जिलों के एसपी भी शामिल है। सरकार की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
नवादा, बांका, मधुबनी और लखीसराय के एसपी का तबादला कर दिया गया है। सरकार ने जो अधिसूचना जारी की है। उसके मुताबिक नवादा, बांका, मधुबनी, अरवल और लखीसराय में नए एसपी की तैनाती की गई है। 2010 बैच के आईपीएस अफसर भारतीय पुलिस सेवा के कुल 8 अधिकारी बदले गए हैं। पुलिस अकादमी के सहायक निदेशक हिमांशु शंकर त्रिवेदी को अरवल का एसपी बनाया गया है। नवादा की एसपी धुरत सायली सावलाराम को उनके पद से हटा दिया गया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय में पदस्थापना की प्रतीक्षा में रखा गया है।
गृह रक्षा वाहिनी में पदस्थापित डॉ. गौरव मंगला नवादा के नए एसपी बनाए गए हैं। वहीं लखीसराय के एसपी सुशील कुमार का तबादला एसपी मधुबनी के पद पर किया गया है। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) में तैनात पंकज कुमार लखीसराय के नए एसपी बनाए गए हैं। वहीं बांका के एसपी अरविंद कुमार गुप्ता राजगीर स्थित पुलिस अकादमी में सहायक निदेशक बनाए गए हैं। मधुबनी के एसपी सत्य प्रकाश का तबादला लखीसराय के एसपी के पद पर किया गया है। अरवल के एसपी राजीव रंजन-1 का तबादला गृह रक्षा वाहिनी में समादेष्टा के पद पर किया गया है। उनके पास सहायक राज्य अग्निशाम पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।