ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

9 हजार रुपये घूस लेते सीओ गिरफ्तार, विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा

03-Mar-2023 06:19 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम त्वरीत कार्रवाई करती है। आए दिन घूसखोरों को रिश्वत लेते दबोचा भी जाता है लेकिन हम नहीं सुधरेंगे की तर्ज पर घूसखोर काम करते है ऐसा लगता है कि इनमें किसी का भी डर नहीं है। इस बार भी एक सीओ घूस की रकम लेते निगरानी की टीम ने दबोचा है। 


मुजफ्फरपुर के मोतीपुर अंचल के सीओ अरविंद कुमार अजीत को 9 हजार रुपये घूस लेते विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है।  मोतीपुर के सीओ को उनके कार्यालय स्थित कक्ष से 9 हजार रुपये कैश लेते रंगेहाथों दबोचा गया है। मुजफ्फरपुर के मोतीपुर के रहने वाले अजीत कुमार ने निगरानी विभाग से सीओ के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी। निगरानी अन्वेषण ब्यूरों में 20 फरवरी को शिकायत दर्ज करायी गयी थी। 


जिसमें मोतीपुर के सीओ अरविंद कुमार अजीत और राजस्व कर्मचारी हरेन्द्र पासवान को आरोपी बनाया गया था। दरअसल पीड़ित अजीत कुमार के पिता जो चौकीदार थे उनकी मौत हो चुकी थी। पिता की मौत के बाद पारिवारिक पेंशन मां को दिये जाने के लिए पीड़ित ने आवेदन दिया था। लेकिन पेंशन फॉर्म निर्गत करने लिए रिश्वत मांगी जा रही थी।  


पीड़ित ने इस बात की शिकायत निगरानी से की। जिसके बाद निगरानी ने मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। आरोप सही पाये जाने के बाद पुलिस उपाधीक्षक विकास कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसके बाद निगरानी की टीम ने पीड़ित अजीत कुमार से सीओ अरविंद कुमार अजीत को 9 हजार रुपये रिश्वत लेते उनके कार्यालय स्थित कक्ष से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।