बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार 2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का
01-Mar-2022 07:31 AM
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 71 साल के हो गए। राजधानी पटना के हर प्रमुख रास्ते पर उन्हें बधाई देने के लिए बड़े बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं, पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के नेता अपने नेता का जन्मदिन को खास अंदाज 'विकास दिवस' के रूप में मना रहे हैं। जेडीयू कार्यकर्ता आज के दिन रक्तदान करके सीएम नीतीश को जन्मदिन का तोहफा देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 71 वां जन्मदिन है, तो 71 पाउंड ब्लड डोनेट करने की तैयारी है।
बता दें कि केन्द्रीय मंत्री और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि बिहार में सबसे लम्बी अवधि से जनता की सेवा कर रहे माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने लिखा है- संकल्पित होकर अपने कार्यकौशल व अप्रतिम नेतृत्व से बिहार का नवनिर्माण करने वाले बिहार के सर्वमान्य नेता "विकास पुरूष" आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं। जय बिहार, जय नीतीश कुमार।
इधर, सीएम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बिहार विकास कप-2022 का आयोजन छात्र जदयू की तरफ से किया गया है, जिसमें 4 क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं, इस मौके पर 7.1 पौंड का केक काटा जाएगा। यह आयोजन पटना के उर्जा स्टेडियम में किया जाएगा। आयोजन अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने बताया कि विगत 5 वर्षों बिहार विकास कप का आयोजन हो रहा है।