ब्रेकिंग न्यूज़

IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम

Home / news / 70 के दशक में आर डी बर्मन ऐसे बने 'पंचम दा', 9 साल...

70 के दशक में आर डी बर्मन ऐसे बने 'पंचम दा', 9 साल की उम्र में शुरू कर दिया था कंपोजीशन

04-Jan-2021 01:27 PM

DESK : 70 का दौर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में गोल्डन एरा कहा जाता है. इस एरा में कहा जाता है कि हर चीज़ बेहतरीन थी. फिल्में, एक्ट्रेस और गानें, सभी चीज़ आज भी लोगों के दिल में बस्ती है. आज भी 70 दशक के गाने लोगों के दिल में एक खास जगह रखती है. इस दशक में कई लोगों ने नाम कमाया, उन दिनों में जिस म्यूजिक डायरेक्टर ने सबसे ज्यादा नाम कमाया वो थे आर डी बर्मन. हाल तो ये था कि उनके गाने सफलता की गारंटी बन गए थे. म्यूजिशियन के टैलेंट ने सभी लोगों को उनका मुरीद बना दिया था. 


आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उनसे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें आपको बतायेंगे. आर डी बर्मन एक महान म्यूजिशियन तो थे ही इसके अलावा उनके पिता एस डी बर्मन भी एक महान म्यूजिशियन थे. दोनों बाप-बेटे ने अपने करियर में खूब नाम कमाया था. लेकिन जो पॉपुलैरिटी और दीवानगी आर डी बर्मन के गानों में देखने को मिली वो उनके पिता को भी नहीं मिली थी. बहुत ही छोटी उम्र से ही आर डी बर्मन ने म्यूजिक कंपोज़ करना शुरू कर दिया था. मात्र 9 साल की उम्र में उन्होंने कंपोजीशन का काम शुरू कर दिया था. 17 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला बॉलीवुड सॉन्ग कंपोज किया. 


फिल्म फंटूस के लिए उन्होंने गाना 'ए मेरी टोपी पलट कर आ' कंपोज किया था. वैसे तो इस बारे में कई सारी कहानियां और किस्से प्रचलित हैं कि आर डी बर्मन का नाम पंचम दा कैसे पड़ा. दरअसल, पंचम दा जब छोटे थे तो 5वें नोट पर रोते थे जिसके चलते उनका नाम पंचम रख दिया गया. इसके अलावा एक किस्सा आशोक कुमार से जुड़ा हुआ है. दरअसल, छोटे में जब पहली बार आर डी बर्मन से आशोक कुमार मिले तो उन्होंने देखा कि आर डी बर्मन पा का उच्चाहरण मुंह में बार-बार ला रहे हैं. इसलिए दादा मुनि ने उनका नाम पंचम रख दिया. फिल्मों की बात करें तो पंचम दा को सफलता जरा देरी से मिली मगर जब मिली तो बेशुमार मिली. उन्होंने, तीसरी मंजिल, अमर प्रेम, आंधी, परिचय, मासूम, शोले, खेल खेल में, आप की कसम, किनारा और 1942 अ लव स्टोरी जैसी फिल्मों में सफल संगीत दिया. 4 जनवरी, 1994 को पंचम दा का निधन हो गया.