ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / 60 साल की उम्र में फिर दूल्हा बने आशीष विद्यार्थी,कहा- ‘उम्र मायने नहीं...

60 साल की उम्र में फिर दूल्हा बने आशीष विद्यार्थी,कहा- ‘उम्र मायने नहीं रखती’

27-May-2023 05:28 PM

By First Bihar

DESK: 60 साल की उम्र में बॉलीवुड एक्टर आशीष विद्यार्थी एक बार फिर से दूल्हा बन गये हैं। उन्होंने दूसरी शादी कर ली है। आशीष ज्यादात्तर फिल्मों में विलेन का रोल निभाते हैं। ऐसा कोई नहीं होगा जिन्होंने इनकी फिल्में नहीं देखी होगी। 


60 साल की उम्र में उनका दिल 50 साल की रुपाली बरुआ पर आ गया। रुपाली की खुबशुरती पर आशीष फिदा हो गये। रुपाली भी आशीष को अपने दिल दे बैठी। जिसके बाद दोनों ने सात फेरे लिये। आशीष ने रुपाली को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकारा। दोनों की शादी की तस्वीरे अब सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गुवाहाटी की रहने वाली रुपाली बरुआ असमिया फैशन उद्यमी हैं। कोलकाता में उनका एक फैशन स्टोर भी है। 


रुपाली सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। कई रील्स और वीडियोज उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर रखा है। जो लोगों को काफी पसंद आते हैं। दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज किया फिर फैमिली और फ्रैंड्स के साथ डिनर पार्टी की। 


आशीष ने बताया कि उनकी पहली पत्नी पीलू और उन्होंने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया। इस संबंध में उन्होंने अपने बेटे अर्थ और परिवारवालों से भी सलाह ली थी। जिसके बाद आशीष ने कहा कि हमने तय किया था कि हम शालीनता पूर्वक तलाक लेंगे। जिसके बाद हम अलग हो गये। अलग होने के बाद दूसरी शादी रुपाली से कर ली। 


आशीष विद्यार्थी ने कहा कि इस उम्र में शादी करना एक असाधारण अहसास है। उम्र मायने नहीं रखती। आशीष विद्यार्थी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि ''मैंने कायनात से एक साथी की मांग की थी और मैं किसी से मिला. उनसे बात करने के बाद मुझे एहसास हुआ कि मैं उनके साथ अपनी पूरी लाइफ बिताना चाहता हूं. उनका नाम है रुपाली बरुआ.''


उन्होंंने कहा, 'बातचीत के दौरान हमें एक-दूसरे के बारे में कुछ दिलचस्प पता चला और फिर हमने सोचा कि हम बतौर पति-पत्नी एक साथ चल सकते हैं. इसलिए रुपाली और मैंने शादी कर ली. वो 50 की है और मैं 57 का हूं. 60 का नहीं, लेकिन उम्र मायने नहीं रखती है मेरे दोस्त. हम में से हर एक खुश रह सकता है. हमारी उम्र चाहे जो भी हो, है ना? आइए इस बात का सम्मान करें कि लोग अपनी लाइफ जीवन कैसे जी रहे हैं.' 

news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image