बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
11-May-2024 03:54 PM
By First Bihar
MOTIHARI : लोकसभा चुनाव में बिहार में चुनाव में उतरे एनडीए प्रत्याशियों की हालत अजब है. जनता का गुस्सा देख कर कई प्रत्याशी हर सभा में माफी मांग रहे हैं. लेकिन 6 बार सांसद रह चुके बीजेपी के उम्मीदवार एक कदम आगे निकल गये. वे कह रहे हैं-मैं तो मोदी मंदिर का पुजारी हूं, मेरे से गलती हुई है. लेकिन मेरी गलती की सजा मोदी को मत दीजिये.
राधामोहन सिंह का हाल
ये हाल है बिहार के पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से बीजेपी के कैंडिडेट राधामोहन सिंह का. राधामोहन सिंह 6 दफे सांसद रह चुके हैं. केंद्र में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. लेकिन इस चुनाव में उन्हें जनता का भारी आक्रोश झेलना पड़ रहा है. लोगों का आऱोप है कि राधामोहन सिंह ने क्षेत्र में कोई काम नहीं किया. लिहाजा उन्हें कई जगहों पर विरोध का सामना करना पड़ा. जनता के आक्रोश का सामना कर रहे राधामोहन सिंह ने वोट मांगने का अलग तरीका निकाला.
मैं मोदी मंदिर का पुजारी
राधामोहन सिंह ने आज एनडीए कार्यकर्ताओं की मीटिंग में खुद को नेता के बजाय मोदी मंदिर का पुजारी बता दिया. इस मीटिंग में हम पार्टी के नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम जीतन राम मांझी भी मौजूद थे. राधामोहन सिंह ने एनडीए कार्यकर्ताओं से कहा-जैसे आपके गांव के मंदिर में पुजारी होते हैं वैसे ही मैं पुजारी हूं. गांव के मंदिर के पुजारी का काम होता है पूजा करना, लोगों को प्रसाद देना, मंदिर की साफ सफाई करना. मेरा भी काम वैसा ही है.
देवपुरूष हैं मोदी
राधामोहन सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सामान्य इंसान नहीं हैं. 10 साल में वे कभी बीमार नहीं हुए. वे गरीबों के मसीहा हैं. राधामोहन ने कहा-मैं संसद में जाकर मोदी मंदिर का पुजारी बन गया. जैसे आपने गांव के मंदिर का पुजारी होता है वैसे ही मैं मोदी मंदिर का पुजारी हूं.
राधामोहन सिंह ने कहा कि मैं लोगों से पूछना चाहता हूं कि अगर कभी आपके गांव के मंदिर के पुजारी ने भीड़-भाड़ में आपसे ठीक से बात नहीं किया आपकी सेवा नहीं की हो, भीड़-भाड़ में आपने हाथ बढ़ाया हो और उसने प्रसाद नहीं दिया हो. तो क्या आपने अपने गांव के मंदिर को तोड़ देते हैं. वैसे ही आपने मुझे मोदी मंदिर का पुजारी नियुक्त किया. हम से भी गलती हुई होगी. मेरी गलती के कारण मोदी मंदिर को मत तोड़िये.