ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / 5 पुलिस पदाधिकारियों को हाजत में बंद करने वाले SP पर गिर सकती...

5 पुलिस पदाधिकारियों को हाजत में बंद करने वाले SP पर गिर सकती है गाज!, मगध रेंज के IG को जांच का जिम्मा

15-Sep-2022 06:44 PM

NAWADA: नवादा में 5 पुलिस पदाधिकारियों को हाजत में बंद करने वाले एसपी डॉ. गौरव मंगला पर कार्रवाई हो सकती है। इस मामले की जांच का जिम्मा मगध रेंज के आईजी को दी गयी है। मामला सही पाए जाने पर एसपी पर गाज गिर सकती है।


मामले को गंभीरता को देखते हुए एडीजी कमजोर वर्ग अनिल किशोर यादव ने मगध रेंज के आईजी को जांच का जिम्मा दिया है। बिहार पुलिस एसोसिएशन के महामंत्री कपिलेश्वर पासवान की शिकायत पर एडीजी ने जांच के आदेश दिये हैं और एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। एडीजी ने बताया कि यदि मामला सही पाया जाता है तब एफआईआर दर्ज होगी।


गौरतलब है कि नवादा एसपी डॉ. गौरव मंगला पर यह आरोप है कि उन्होंने पांच पुलिस पदाधिकारियों को कुछ देर के लिए हाजत में बंद करवा दिया था। हाजत में बंद पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद बिहार पुलिस एसोसिएशन के महामंत्री नवादा गये थे। 


जहां एडीजी कमजोर वर्ग को आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस एसोसिएशन के महामंत्री का कहना था कि जिन पांच पुलिस पदाधिकारियों को हाजत में बंद किया गया उनमें दो एससी और एक एसटी कैटगरी से हैं। उन्होंने दोषी पुलिस अधिकारी पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की थी।