Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
13-Feb-2022 09:17 PM
By AJIT
BHAGALPUR: रविवार की शाम में भागलपुर के सुल्तानगंज थाना के महज कुछ ही दूरी पर सब्जी बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब बाइक सवार बेखौफ दो अपराधियों ने एक दुकान पर आकर फायरिंग कर दी। हालांकि इस दौरान झालमुरी दुकानदार बाल बाल बच गये। अपराधियों ने दुकानदार से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी जब दुकानदार रोहित कुमार ने उनकी मांग पूरी नहीं की तब वे दुकान पर आकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इस घटना से इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सुल्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। वहीं दुकानदार रोहित कुमार ने बताया को दो अपराधी मोटरसाइकिल से आये थे और 5 लाख रुपये को रंगदारी मांगे नही देने पर जान मारने की धमकी देते हुए दो राउंड गोली फायरिंग करते हुए निकल गये।
वही स्थानीय लोगों की माने तो कुख्यात अपराधी फुटवा चौधरी ने झालमुरी दुकानदार से रंगदारी मांगने आये थे और नहीं देने पर फायरिंग करने लगे। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। कुख्यात फुटवा चौधरी का दहशत सुल्तानगंज इलाके में चढ़ कर बोल रहा है। उस पर कई संगीन मामले दर्ज है वह आए दिन इलाके में गोलीबारी की घटना को अंजाम देता आ रहा है।
वहीं घटना को लेकर विधी व्यवस्था डीएसपी डॉ कुमार गौरव ने बताया को घटना की जानकारी मिली है सुल्तानगंज थानाध्यक्ष को घटनास्थल पर भेजा गया और घटना की सत्यता पता कर उचित करवाई करने का निर्देश दिया है। स्थानीय लोग फुटवा चौधरी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इलाके के दुकानदारों में इसे लेकर दहशत का माहौल है।