ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / 42 हजार शिक्षक अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र का होगा वितरण, 23 फरवरी...

42 हजार शिक्षक अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र का होगा वितरण, 23 फरवरी को दिया जाएगा ज्वाइनिंग लेटर

15-Feb-2022 04:17 PM

PATNA: शिक्षक नियोजन से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। शिक्षक अभ्यर्थियों को 23 फरवरी को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने इस बात की घोषणा कर दी है। पहले 25 फरवरी को नियुक्ति पत्र दिए जाने की तारीख तय हुई थी। लेकिन अब दो दिन पहले यानी 23 फरवरी को शिक्षक अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा। 


शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि 42 हजार शिक्षकों का चयन बिहार में किया गया है। जिन्हें 25 की जगह 23 फरवरी को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। नियुक्ति पत्र मिलने के तुरंत बाद उन्हें स्कूलों में योगदान देना होगा। वही सत्यापन हुए अभ्यर्थियों का वेतन भी जल्द ही शुरु किया जाएगा। 


जबकि बिना सत्यापन वाले शिक्षक अभ्यर्थियों को वेतन का भुगतान जांच के बाद ही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र और पदस्थापन के लिए गाइडलाइन भी जारी किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि  2022 में ही शिक्षकों के खाली पदों को भरने का लक्ष्य शिक्षा विभाग ने रखा है। 


शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि अब तक 562 शिक्षक अभ्यर्थियों का TET प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है। 358 प्रमाण पत्रों का अभी सत्यापन नहीं हो सका है। भोजपुर में सबसे अधिक CTET के 93 प्रमाण पत्र फर्जी मिले हैं। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी पाये जाने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि जिन अभ्यर्थियों का काउंसलिंग नहीं हुआ है उनका भी जल्द नियोजन किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने 2022 में ही शिक्षकों के खाली पदों को भरने का लक्ष्य रखा है।