ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / 4 वर्षों से नहीं मिल रहा दिव्यांग बच्ची को पेंशन, न्याय की गुहार...

4 वर्षों से नहीं मिल रहा दिव्यांग बच्ची को पेंशन, न्याय की गुहार लगा रही पीड़िता

14-Mar-2021 01:08 PM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: पेंशन राशि में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। फतुहा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर इलाका निवासी मनोज कुमार की दिव्यांग बिटिया नेहा कुमारी को मिलने वाली पेंशन की राशि पिछले 4 वर्षों से फर्जीवाड़े का शिकार होकर रह गई। पीड़िता के पिता ने बताया कि 2011 में पेंशन की स्वीकृति मिलने के बाद लगातार 2016 तक हाथों हाथ पेंशन मिलता था लेकिन जब से बैंक में ऑनलाइन पेंशन आना शुरू हुआ तब तक पेंशन मिलना ही बंद हो गया। 


जब इस संबंध में जब पीड़िता के पिता ने बैंक में पूछताछ की तब पता चला कि नेहा कुमारी नाम की दूसरी लाभार्थी को पेंशन की राशि दी जा रही है। जिनके पिता का नाम नागेंद्र चौधरी है जबकि उनका नाम मनोज कुमार है। दोनों का नाम नेहा होने की वजह से सही खाते में पेंशन की राशि नहीं पहुंच पा रही है। इस बात की शिकायत पीड़िता ने फतुहा बीडीओ और पटनासिटी एसडीओ से की है। पीड़िता ने अधिकारियों से इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई। 

 

2011 से 2016 तक नेहा के खाते में पेंशन की राशि पहुंचती थी लेकिन 2017 से पेंशन आना अचानक बंद हो गया। जिसके बाद पता चला कि प्रखंड के कर्मचारी के फर्जीवाड़े के कारण दिव्यांग के खाते में आने वाली पेंशन 2017 से दूसरे के खाते में भेजी जा रही है। पीड़िता की शिकायत के बाद पटनासिटी एडीओ ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी तत्काल जांच कराने का आदेश जारी किया। साथ ही दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात कही है।