ब्रेकिंग न्यूज़

घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड

Home / news / 4 जून को INDIA गठबंधन की जीत पर भव्य जश्न की तैयारी, CPI...

4 जून को INDIA गठबंधन की जीत पर भव्य जश्न की तैयारी, CPI दफ्तर में बनाया जा रहा शुद्ध देसी घी का लड्डू

03-Jun-2024 06:36 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय के CPI कार्यालय में जश्न की तैयारी चल रही है। लोकसभा चुनाव के नतीजे कल चार जून को आने वाले हैं। वहीं जीत और हार का फैसला आने के पहले ही राजनीतिक पार्टियां जश्न की तैयारी में जुट गईं हैं। 4 जून को रिजल्ट अपने पक्ष में आने की संभावनाओं को देखते हुए सभी पार्टी के प्रत्याशी अभी से ही जश्न मोड में आ चुके हैं। 


इसी कड़ी में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार अवधेश राय और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल बना हुआ है तो वही पटेल चौक स्थित CPI पार्टी कार्यालय में शुद्ध देसी घी का लड्डू तैयार किया जा रहा है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कैसे देसी घी का लड्डू किसी पार्टी कार्यालय में तैयार किया जा रहा है। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।  


विशेष कारीगरों के द्वारा देसी घी का लड्डू बनाया जा रहा है। सीपीआई के राज्य परिषद सदस्य अनिल कुमार अंजान, AITUC नेता प्रहलाद सिंह, युवा नेता मोहम्मद आरजू, एआईएसएफ नेता पुरुषोत्तम कुमार, सुमन कुमार, पार्टी कार्यालय प्रभारी अर्जुन सिंह, सुमित सहित दर्जनों कार्यकर्ता भी कल के जश्न को लेकर लड्डू बनाते नजर आए। 


वही मुंगेर में भी प्रत्याशी के समर्थक दुकानदार को लड्डू बनाने का ऑर्डर दे चुके हैं। लोकसभा चुनाव की मतगणना का कार्य 4 जून को सुबह 8:00 बजे से शुरू होगा और सुबह 10:00 बजे से ही रुझान आना भी शुरू हो जाएगा। जिसके बाद विजेता प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा जीत की खुशी में लड्डू बांटे जाएंगे। लेकिन मतगणना के पूर्व ही जीत को लेकर आश्वस्त हो चुके प्रत्याशी के समर्थक ऑर्डर देकर लड्डू बनवा रहे हैं। 


मुंगेर के राजीव गांधी चौक स्थित मिठाई दुकान में प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा दिए गए ऑर्डर पर लड्डू तैयार किया जा रहा है। मिठाई दुकानदार अरुण साह और कारीगर पवन कुमार ने बताया कि ऑर्डर के अनुसार 50 क्विंटल लड्डू तैयार किया जा रहा है जिसमें बूंदी लड्डू महीन दाना लड्डू और मोतीचूर का लड्डू शामिल है। आसपास के अन्य मिठाई दुकानों में भी ऑर्डर पर दुकानदार लड्डू तैयार करने में जुटे हैं।


वही पूर्वी चंपारण में फूलों की दुकान हो या मिठाई की दुकान सभी चुनाव परिणाम को लेकर अपने-अपने  तरीके से तैयारी में जुटे हैं।  मोतिहारी में फूलों की दुकानें सज चुका हैं। गेंदा,जैस्मिन, हरसिंगार, लिली सहित कई किस्म के फूल की वेराइटी दुकान पर सजाई गयी है। दुकानदारों ने नेताओ के डिमांड और ऑर्डर देकर इसे बंगाल से मंगवाया है। जीत के बाद इससे बने माला को पहनाकर खुशी मनाई जाएगी। वही मिठाई की दुकानों में लड्डू भी  नेताओ के ऑर्डर पर बनाए जा रहे हैं। एनडीए और इंडिया गठबंधन के नेताओं और  कार्यकर्ताओं ने फूलों और मिठाइयों के लिए एडवांस में आर्डर किया है। अब देखना यह होगा कि कल जो चुनाव परिणाम आएंगे उसमें किसकी जीत होती है और किसकी हार। 


news image


news image

news image


news image


news image


news image


news image