ब्रेकिंग न्यूज़

खेसारी लाल यादव ने निशांत कुमार को दी शुभकामनाएं, राज्यसभा से पवन सिंह का टिकट कटने पर क्या बोले? खेसारी लाल यादव ने निशांत कुमार को दी शुभकामनाएं, राज्यसभा से पवन सिंह का टिकट कटने पर क्या बोले? Tooth Pain Warning: क्या आपके भी दांतों में रहता है हमेशा दर्द? तो समय रहते कराएं जांच, हो सकता है कैंसर का खतरा 'रे.. त ना जाईं हम, छोड़ दी फ्लइटवा..', पटना एयरपोर्ट पर खेसारी लाल यादव से लिपटकर क्यों रोने लगी लड़की? भोजपुरी एक्टर भी हो गए हैरान 'रे.. त ना जाईं हम, छोड़ दी फ्लइटवा..', पटना एयरपोर्ट पर खेसारी लाल यादव से लिपटकर क्यों रोने लगी लड़की? भोजपुरी एक्टर भी हो गए हैरान मंदिर-मस्जिद के बाद गुरुद्वारा पहुंचे निशांत कुमार, तख्त श्रीहरमंदिर साहिब में मत्था टेककर लिया आशीर्वाद बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर कारोबारी से लूट लिए लाखों रूपये सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका की इश्कबाजी, नाराज ग्रामीणों ने किया भारी बवाल, कर दिया ताला बंद बेतिया एसपी ने पेश की मानवता की मिसाल, सड़क पर पड़ी घायल महिला को तुरंत पहुंचाया अस्पताल महिला ने एक ही मंडप में दो पुरुषों से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

4 जून के बाद सब भ्रष्टाचारी जेल जाएंगे, बोले सम्राट चौधरी..इसलिए फरफरा रहे हैं

18-May-2024 10:45 PM

By First Bihar

PATNA: चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने भ्रष्टाचारियों पर जमकर हमला बोला। कहा कि इन लोगों को जेल जाना है इसलिए फरफरा रहे हैं।


सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि सारे लोग एकदम जेल जाएंगे यह स्पष्ट है। 4 जून को लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आएगा और देश में जितने भ्रष्टाचारी है सब जेल जाएंगे। वही सम्राट चौधरी के इस बयान को लेकर जब मीडिया ने तेजस्वी यादव से सवाल किया तब उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी क्या चीज है? उनके बारे में कोई अटेंशन नहीं लेता है। चार लोग भी उनकी रैली में नहीं पहुंचता है। 


पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने एनडीए और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। कहा कि इंडिया एलाइंस 300 से ज्यादा सीटे लाने जा रही हैं। जनता का पूरा प्यार हम लोगों को मिल रहा है। जिसे लेकर एनडीए में डर बहुत ज्यादा है। इस बार सच के आगे झूठ नहीं टिकने वाला है। हमलोग मजबूती से लड़ रहे हैं। बीजेपी वाले चाहते हैं कि उनके सामने कोई खड़ा ना हो। ये लोग लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहते हैं।


 वही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इस दौरान देश के भ्रष्टाचारियों पर जमकर हमला बोला। कहा कि इन लोगों को जेल जाना है इसलिए फरफरा रहे हैं। सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि सारे लोग एकदम जेल जाएंगे यह स्पष्ट है। 4 जून को लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आएगा और देश में जितने भ्रष्टाचारी है सब जेल जाएंगे।